शबाना आज 66 साल की हो गई
शबाना आज 66 साल की हो गई
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार एक्ट्रेस शबाना आजमी का आज जन्मदिन है. अभिनेत्री शबाना आज 66 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 18 सितंबर, 1950 को हैदराबाद के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। शबाना के पिता कैफी आजमी एक मशहूर शायर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'अकुंर' से की थी।

अपने 36 साल के करियर में शबाना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'अर्थ', 'निशांत', 'स्पर्श', 'मंडी', 'मासूम', 'पेस्टन जी', 'अमर अकबर एंथोनी', 'परवरिश', 'मैं आजाद हूं' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड भी दिया गया है।

सोशल वर्कर के रूप में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे 1997 में राज्यसभा की सदस्य भी मनोनीत की गईं। शबाना की गिनती ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना दिया। वह 120 से अधिक हिंदी और बंगाली फिल्मों में दिखाई दीं। उन्हें फिल्मों में उनकी अलग-अलग भूमिकाओं को सराहा गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -