ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी का शिकार हुईं शबाना आज़मी
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी का शिकार हुईं शबाना आज़मी
Share:

बॉलीवुड में शबाना आजमी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जो अपने देखी ही होंगी। अब इस समय शबाना चर्चाओं में है। जी दरअसल उन्होंने बीते गुरुवार को ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि एक शराब डिलीवरी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने उन्हें धोखा दिया है। केवल यही नहीं बल्कि अपने पोस्ट में शबाना आजमी ने यह भी दावा किया है कि शराब डिलीवरी करने वाली प्लेटफार्म ने उनसे पैसे ले लिए हैं, इसी के साथ ही उन्होंने आर्डर भी कर दिया था।

हालांकि उन्होंने अभी तक शराब की डिलीवरी नहीं की है। आप देख सकते हैं शबाना आजमी ने ट्वीट कर लिखा है, ''सावधान! मुझे उन लोगों ने धोखा दिया है। मैंने पैसे दे दिए है। मैंने आर्डर भी दिया था। हालांकि अभी तक आइटम की डिलीवरी नहीं हुई हैं। साथ ही उन्होंने मेरे फोन उठाने बंद कर दिए हैं।'' आप देख सकते हैं शबाना आजमी ने ट्वीट के साथ ट्रांजैक्शन की जानकारी भी दी है। पर शबाना आजमी ने यह नहीं बताया कि कितने पैसे की धोखाधड़ी का वह शिकार हुई हैं। इसी के साथ ही उन्होंने इस बात की भी सूचना नहीं दी कि क्या उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज की है। वैसे शबाना से पहले बॉलीवुड के कई कलाकार फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। इस लिस्ट में अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर के नाम शामिल है।

वैसे शबाना आजमी जल्द दिव्या दत्ता की फिल्म शीर खुरमा में नजर आएंगी। आपको बता दें कि शबाना आजमी ने अपने करियर में बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया है। वही आए दिन शबाना आज़मी अपने फैंस से बातचीत करती है। इसी के चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। आपको बता दें कि शबाना आजमी अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में रहती है और वह अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड होती है।

आज़ाद भारत की पहली महिला सीएम थीं सुचेता कृपलानी, स्वतंत्रता संग्राम में रहा अहम रोल

UNSC में भारत ने इजराइल-फिलिस्तीन से की संघर्षविराम की अपील

दो बच्चों की माँ होने के चलते नहीं मिल रहा इस अदाकारा को काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -