यौन शोषण: आज भी दिल्ली पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे पाए राहुल गांधी, अधिकारी को दो बार लौटा चुके हैं वापस
यौन शोषण: आज भी दिल्ली पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे पाए राहुल गांधी, अधिकारी को दो बार लौटा चुके हैं वापस
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी दिल्ली पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे पाए हैं। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि उन्होंने जवाब देने के लिए मोहलत मांगी है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस राहुल को नोटिस देकर वापस लौट गई है। नोटिस राहुल के दफ्तर में दिया गया है और अधिकारियों की उनसे बातचीत भी हुई है। पुलिस ने बताया है कि जिस रेप विक्टिम का राहुल गांधी जिक्र कर रहे हैं, उन्हें आगे कोई नुकसान न हो, इसके लिए अत्यंत आवश्यक है कि उसकी जानकारी हमें जल्द पता चले। अघिकारी ने बताया कि पुलिस केवल अपना काम कर रही है।

बता दें कि, श्रीनगर में राहुल गांधी के दावे पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए यौन उत्पीड़न की पीड़िता की डीटेल्स साझा करने के लिए कहा था, मगर अभी तक राहुल गांधी ने नोटिस का कोई उत्तर नहीं दिया था। स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि, 'राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि अपनी यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन महिलाओं ने उन्हें बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है। हम उनसे जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को इंसाफ मिल सके।'

दरअसल, राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर में पहुंचने के बाद दावा किया था कि, यहां महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। हमें शिकायतें मिली हैं कि यहां महिलाओं का शारीरिक शोषण होता है। राहुल के इस बयान पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर पूछा था कि हमें उन तमाम महिलाओं के बारे में जानकारी दें, ताकि हम करवाई कर सके, लेकिन राहुल गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस में राहुल गांधी से पूछा गया है कि आप उन महिलाओं के बारे में बताएं, जिनके बारे में आप अपने बयान में बोल रहे थे।

राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस के सवाल:- 

- यौन शोषण वाली बात महिलाओं ने आपको कब और किस जगह बताई थीं?
- क्या आप महिलाओं को पहले से जानते थे?
- क्या उन महिलाओं के बारे में आपको जानकारी है?
- क्या आपका जो बयान सोशल मीडिया पर है, आप उसे प्रमाणित करते हैं?
- क्या महिलाओं ने किसी स्पेसिफिक घटना की भी जानकारी दी थी?

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बुधवार (15 मार्च) को नोटिस लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए गए थे, मगर 3 घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले। इसके बाद वो सीनियर अधिकारी अगले दिन गुरुवार को फिर राहुल से मिलने गए, उनसे बात करने का वक़्त मांगा, मगर राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास समय नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने को कहा था। ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सके। मगर राहुल गांधी ने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया और आज जब दिल्ली पुलिस की टीम उनके घर पर पहुंची, तब भी राहुल कोई जवाब नहीं दे सके और वक़्त मांगकर मामले को टाल गए। ऐसे में राहुल के बयानों पर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, पाकिस्तान भी भारत पर ये आरोप लगाता रहा है कि कश्मीर में महिलाओं पर भारत की सेना अत्याचार करती है, साथ ही कई भारत विरोधी ताकतें भी इस तरह के आरोप लगाती हैं। राहुल ने भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के समय इसी तरह की बात कही थी, इसलिए उनसे पुछा जा रहा है कि, वो कौन सी महिलाएं हैं, जिन्होंने आपसे यौन शोषण की शिकायत की है। ताकि, उन महिलाओं को इंसाफ दिलाया जा सके।  

ममता का समर्थन, कांग्रेस को झटका ! अखिलेश यादव ने बनाया मिशन 2024 का प्लान

'कुछ लोगों ने देश को काला टीका लगाने की जिम्मेदारी ले ली है..', कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज

'भाजपा से भीख मांग रहे अखिलेश यादव..'. सपा प्रमुख पर क्यों भड़के ओपी राजभर ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -