इंदौर: तस्कर ने 75 लड़कियों से शादी कर बेचा, 200 को बना डाला कॉलगर्ल
इंदौर: तस्कर ने 75 लड़कियों से शादी कर बेचा, 200 को बना डाला कॉलगर्ल
Share:

इंदौर: इंदौर से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ पुलिस की गिरफ्त में आये बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर मुनीर उर्फ़ मुनीरुल ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे क‍िए हैं। मिली जानकारी के तहत आरोपी ने यह कबूल किया है कि वह बांग्लादेश से 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में ला चुका है। इसी के साथ उसने बताया कि वह हर महीने 55 से ज्यादा लड़कियों को लाता था और वह 5 साल से इस धंधे में है। केवल यही नहीं बल्कि आरोपी अब तक 75 लड़कियों से अब तक शादी कर चुका है। बीते गुरुवार को इंदौर एसआईटी ने मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था।

आप सभी को बता दें कि आरोपी लड़कियों को बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते लाता था और बॉर्डर के पास के छोटे गांव में एजेंट्स के जरिये लड़कियों को मुर्शिदाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लाकर ही भारत में एंट्री करवाते थे। जी दरअसल, इंदौर पुलिस ने 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया और छुड़ाया था जिसमें 11 बांग्लादेशी युवतियां और बाकी अन्य युवतियां भी शामिल थीं।

इस मामले में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन, आमरीन व अन्य लोग आरोपी बनाए गए थे, वहीं मुनीर भाग निकला था। हालाँकि उसे बीते गुरुवार को सूरत से पकड़कर इंदौर लाया गया। आपको बता दें कि मुनीर पर इंदौर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था और वह बांग्लादेश के जसोर का रहने वाला है। उसने खुलासा किया है कि ज्यादातर लड़कियों से उसने शादी की और फिर इंडिया में लाकर बेचा। केवल यही नहीं बल्कि उसके पीछे बड़ा नेटवर्क है। मुनीर से यह भी पता चला है कि सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह लड़कियों की पहले कोलकाता, फिर मुंबई में ट्रेनिंग कराता है और इसके बाद डिमांड पर लड़कियों को देश के दूसरे शहरों भोपाल व अन्य शहरों में सप्लाई करता था।

किसान, भाजपा कार्यकर्ता और पत्रकार।।। लखीमपुर हिंसा में गई इन 8 लोगों की जान

काबुल की मस्जिद में बम ब्लास्ट, कई मरे, तालिबानी प्रवक्ता की माँ के लिए मांगी जा रही थी दुआ

इंडिया में मिला आयरन मैन, आपने देखा क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -