राजधानी दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, छुड़ाई गई 39 लड़कियां
राजधानी दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, छुड़ाई गई 39 लड़कियां
Share:

नई दिल्ली। बिहार के  मुजफ्फरपुर में लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले के बाद अब  राजधानी दिल्ली में सेक्स रैकेट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से 39 लड़कियों को छुड़ाया गया। जानकारी के अनुसार, ये सभी लड़कियां एक सेक्स रैकेट के तहत यहां के एक होटल में रखी गई थीं और इन्हें देश से बाहर भेजने का इरादा था। 

मुजफ्फरपुर और छपरा दुष्कर्म पर नीतीश का बड़ा बयान
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इससे पहले 25 जुलाई को दिल्ली के ​ही मुनिरका से 16 लड़कियों को मुक्त कराया गया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने बताया कि मंगलवार को ही वसंत विहार पुलिस थाना क्षेत्र से 18 अन्य लड़कियों को छुड़ाया गया था।  उन्होंने कहा कि दिल्ली में मानव तस्करी तेजी से बढ़ रही है। पहाड़ गंज इलाके से छुड़ाई गई सभी लड़कियां नेपाल की हैं और इन्हें नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था। इसके बाद इन्हें सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, इन सभी लड़कियों को मध्य एशिया के कई देशों में भेजा जाने वाला था। इन लड़कियों की हालत ठीक  नहीं है और पहले वे बात करने को तैयार नहीं हुई,  लेकिन जब उनकी काउंसलिंग कराई गई, तो उन्होंने बात करने के लिए हामी भर दी। पुलिस और दिल्ली महिला आयोग लड़कियों से बात कर उनके परिवार के बारे में पता कर रहा है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल ये सभी लड़कियां दिल्ली महिला आयोग के शेल्टर होम में रह  रही हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने बताया कि  सभी छुड़ाई गई लड़कियां नेपाल के भूकंप प्रभावित इलाकों से हैं और बेहद गरीब परिवारों से हैं। दिल्ली महिला आयोग इन्हें वापस नेपाल भेजने के लिए नेपाली दूतावास से संपर्क कर रहा है। जैसे ही कुछ इंतजाम  होगा, इन्हें वापस वहां भेज दिया जाएगा। 

खबरें और भी

मुजफ्फरपुर मामला : ब्रजेश ठाकुर के एक और शेल्टर होम से गायब हुईं 11 महिलाएं, केस दर्ज

बालिका गृह रेप कांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा

अल्पावास गृह: यौन शोषण के मामले में तेजस्वी ने सरकार को घेरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -