तुंगा नदी के तट पर मृत मिली हजारों मछलियां, अब पानी-पिने से भी डर रहे है ग्रामीण
तुंगा नदी के तट पर मृत मिली हजारों मछलियां, अब पानी-पिने से भी डर रहे है ग्रामीण
Share:

बैंगलोर : प्रदेश के मत्तूरु-होसहल्ली गांव में तुंगा नदी के तट पर कई मछलियां मृत पाई गई हैं। ये घटना बुधवार की है। जिसके बाद से कथित तौर पर गांव के लोग नदी का पानी पीने और बाकी कामों में इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। इस गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना है, "बीते पांच से छह दिनों से नदी के पानी का रंग हरा हो गया है। उसमें रहने वाली मछलियां भी मर रही हैं।

खेत में गिरे लड़ाकू विमान जगुआर के दो ड्रॉप टैंक, ग्रामीणों में दहशत

पानी का इस्तेमाल करने से डर रहे लोग 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानु का कहना है कि गांव के लोग नदी के पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब लोग पीने से डर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि अधिकारियों ने गांव का दौरा किया है। वह जांच के लिए मछलियों और पानी का सैंपल लेकर गए हैं। ग्रामीण का कहना है, "अधिकारियों को इस बारे में बताया गया, वो आए और मछलियां और पानी के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए लेकर गए। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि सभी उचित उपाय किए जाएंगे और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

भारत में Youtube को बहुत से यूजर ने किया सब्सक्राइब, एशिया में पहुंचा शीर्ष पर

ऐसा है नदी का मार्ग  

जानकारी के लिए बता दें तुंगा नदी पश्चिमी घाट में निकलती है और शिवमोगा सहित कई शहरों तक साफ पानी पहुंचाती है। कई गांव सिंचाई के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। यह भद्रा नदी से मिलती है और मध्य कर्नाटक तक बहती है। इससे ना केवल हजारों एकड़ भूमि संचालित होती है बल्कि लाखों लोगों को पीने का पानी भी मिलता है।

संदिग्ध पत्र मिलने के बाद देश के कई धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा, विमान में लगी आग

डोडा में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री बस, चार की मौत कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -