पुलिस ने किया 7 नक्सलियो को गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
पुलिस ने किया 7 नक्सलियो को गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
Share:

बिहार : मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 3 नक्सलवादियों समेत 8 लोगों को धर दबोचा है। इनमें नक्सलवादियों को रंगदारी देने पहुंचा एक व्यवसायी भी शामिल है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय कम्युनिसट पार्टी (माओवादी) के नक्सलवादी मीनापुर के एक व्यवसायी से लगातार रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस संबंध मे एक व्यवसायी नक्सलवादियों को रंगदारी देने पहुंचा था। उसी दौरान मुखबिर की खबर पर पुलिस ने 7 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायी की ओर से नक्सलवादियों को रंगदारी दिए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर बुधवार रात सहायक पुलिस अधीक्षक राणा ब्रजेश के नेतृत्व में अभियान चलाया गया और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सलियो से पूछताछ जारी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -