CAA:भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान से आए ७ हिन्दू शरणार्थियों को मिली नागरिकता
CAA:भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान से आए ७ हिन्दू शरणार्थियों को मिली नागरिकता
Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलने का सिलसिला आरम्भ हो चुका है। आज गुजरात में सात पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की गई है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कच्छ में इन्हें नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया। ये लोग पाकिस्तान से प्रताड़ना का शिकार होकर गुजरात में पनाह लेने आए हुए हैं।

वहीं इससे पहले, गुजरात में पाकिस्तान से आई एक महिला को भारत की नागरिकता दी गई है। पाकिस्तान से वापस लौटकर भारत आईं हसीना बेन ने दो वर्ष पूर्व भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद अब उन्हें भारत सरकार द्वारा नागरिकता प्रदान की गई है। हसीना बेन मूलरूप से भारत की निवासी थी। किन्तु 1999 में शादी के बाद वह पाकिस्तान चली गई थीं। पाकिस्तान में रहने के दौरान उनके पति का निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने भारत वापस लौटने का फैसला लिया।

 दो वर्ष पूर्व हसीना ने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। अब 18 दिसंबर, 2019 को भारत सरकार की तरफ से उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। गुजरात के द्वारका जिले में हसीना बेन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। द्वारका कलेक्टर डॉ नरेंद्र कुमार मीणा की ओर से हसीना बेन को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। 

अब बैंक भी मांगेगा धर्म की जानकारी ! जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

केरल की लेफ्ट सरकार ने दिया NPR को रोकने का आदेश, कहा- इसी से शुरू होगी NRC

झारखंड चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा के आसार...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -