जगन्नाथ मंदिर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता का विरोध, सेवायत ने कहा नहीं करने देंगे पूजन
जगन्नाथ मंदिर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता का विरोध, सेवायत ने कहा नहीं करने देंगे पूजन
Share:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजन अर्चन का कार्यक्रम है। मगर उनके पूजन अर्चन से पूर्व इस पर जमकर राजनीति हो रही है। मंदिर के सेवायत ने ममता बनर्जी के पूजन करने को लेकर आपत्ती जताई है। इसका कारण सेवायत ने बताया है और दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गोमांस के सेवन का समर्थन किया गया है। इस बात से सेवायत नाराज हो गया है।

सेवायत ने कहा कि उन्हें मीडिया से जानकारी मिली कि गोमांस का सेवन करने का समर्थन संस्कृति के वियद्ध है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। जिसके कारण ममता बनर्जी जगन्नाथ मंदिर में पूजन नहीं कर सकती हैं। उन्हें मंदिर प्रबंध समिति इस तरह से अनुमति नहीं दे सकती है। दूसरी ओर इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता आक्रोश में हैं उनका कहना है कि यह सब भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया है। सेवायत ने विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया।

ऐसे में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी ओड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को देखने के लिए पहुंची थी। इसी के साथ उनके द्वारा जगन्नाथ मंदिर में दर्शन व पूजन का कार्यक्रम भी था लेकिन मंदिर के सेवायत ने ममता बनर्जी द्वारा पूजन किए जाने पर आपत्ती ली गई और प्रदर्शन किया गया।

इसके बाद मामला गर्मा गया। जगन्नाथ मंदिर के सेवायत सोमनाथ कुंठिया ने ममता बनर्जी के पूजन करने पर आपत्ती ली है। सेवायत ने अपनी आपत्ती मंदिर प्रबंध समिति के सामने दर्शा दी है। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम को ही जगन्नाथ मंदिर में पूजन अर्चन करेंगी। उनका यह कार्यक्रम निजी है।

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

मैं राज्य में दंगा बर्दाश्त नहीं करुँगी - ममता बनर्जी

ड्रग तस्करी मामले में ममता कुलकर्णी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -