दिल्ली में डेंगू चिकनगुनिया से हालात हुए गंभीर
दिल्ली में डेंगू चिकनगुनिया से हालात हुए गंभीर
Share:

नई दिल्ली : एमसीडी में डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। बड़े पैमाने पर लोग डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य मामलों से पीड़ित हो रहे हैं। इसी दौरान एमसीडी ने दोनों रोगों समेत अन्य मामलों में आंकड़े जारी किए हैं। दरअसल एमसीडी से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार दिल्ली में डेंगू के 441 मामले और बढ़ गए हैं। अब प्रदेश में 2133 मरीज डेंगू से पीड़ितों के तौर पर दर्ज हुए। दूसरी ओर चिकनगुनिया के 1598 मामले रहे।

प्रदेश सरकार दोनों ही रोगों की रोकथाम के लिए जनजागृति का प्रयास करने में लगी है। इतना ही नहीं एमसीडी ने स्पष्टतौर पर कहा कि इस तरह का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। बारिश होने के बाद तो ये मामले और बढ़ सकते हैं।

मौसम में आद्रता होने से डेंगू बढ़ने का अंदेशा है। गौरलब है कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर मौसमजनित बीमारियां फैल गई हैं। ऐसे में हर कहीं लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

पाकिस्तानी हैकरों ने की NGT की वेबसाईट हैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -