सर्दियों में इन चीजों को खाने से बढ़ जाती है दांतों में झनझनाहट
सर्दियों में इन चीजों को खाने से बढ़ जाती है दांतों में झनझनाहट
Share:

सर्दी के मौसम में दांतों को बड़ा नुकसान होता है। जी दरअसल सर्दी के मौसम में लोग दांतों में झनझनाहट की समस्या को देखते हैं जो बढ़ी रहती है। हालाँकि अगर यह समस्या बढ़ी है तो आप कुछ तरीकों से इसे कम कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस झनझनाहट के बढ़ने का कारण क्योंकि कारण पता चलने के बाद आप इस समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

* अतिरिक्त शुगर से मसूड़ों की बीमारी और इनेमल इरोश़न की संभावना बढ़ जाती है। जी दरअसल यह दोनों ही दांतों की संवेदनशीलता का कारण बनाने का काम करते हैं। वैसे तो आमतौर पर, ठंड के मौसम में लोगों को मीठा खाना काफी अच्छा लगता है और वह कई तरह से शुगर का सेवन करते हैं। हालाँकि अतिरिक्त शुगर का सेवन करने से बचना चाहिए।

* ब्रश करना दांतों के लिए काफी जरूरी होता है। हालाँकि बहुत ज़ोर से ब्रश करने से प्रोटेक्टिव इनेमल हटकर और नीचे के संवेदनशील डेंटिन उजागर होती है, इसके कारण दांतों को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। इस वजह से अगर आप दांतों की केयर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपने दांतों को हल्के और धीरे-धीरे साफ करें।

* तापमान में गिरावट के कारण सर्दी, साइनस संक्रमण और फ्लू सर्दियों में अधिक होता है। ऐसे में जब नाक बंद होने या संक्रमण के कारण साइनस में सूजन और जलन हो जाती है, तो दांतों की नसों पर दबाव पड़ता है। इससे भी झनझनाहट होती है।

* सोडा, कॉफी, चाय, और अन्य अम्लीय तरल पदार्थ, जैसे रस, आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और दांतों की लेयर को उजागर कर सकते हैं। इसी के साथ अन्य खराब ओरल हेल्थ हैबिट्स, जैसे धूम्रपान करना या ब्रश न करना या ठीक से फ्लॉसिंग करना, मसूड़े पीछे हटने का कारण बन सकते हैं और गम लाइन पर डेंटिन को एक्सपोज कर सकते हैं। जी हाँ और  यह आपके दांतों की सेंसेटिविटी को बढ़ा सकते हैं।

15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण पर विशेषज्ञों की राय पर विचार किया जाएगा: मंडाविया

शरीर में आयरन की कमी पूरी करता है केल, आज से शुरू कर दें खाना

जानिए यहाँ सर्दी के मौसम में क्या खाए-क्या नहीं?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -