50,540 पर बंद हुआ BSE, निफ्टी में भी आया उछाल
50,540 पर बंद हुआ BSE, निफ्टी में भी आया उछाल
Share:

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स 975.62 अंकों (1.97%) की बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 269.25 अंकों (1.81%) की बढ़त के साथ 15,175 पर बंद हुआ। बाजार की इस भारी तेजी में फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इससे पूर्व दो दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। तेजी के कारण बाजार का कुल मार्केट कैप 218.14 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है। यह बृहस्पतिवार को 215.60 लाख करोड़ रुपए था।

वही बाजार में आज जिन शेयरों में भारी तेजी रही, उनमें HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, स्टेट बैंक तथा HDFC जैसे शेयर सम्मिलित रहे। इनके अतिरिक्त अदाणी ग्रुप की कंपनियों में अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी टोटल गैस में भी अच्छी तेजी रही। SBI का शेयर आज 5% बढ़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्च तिमाही में उसे 6.450 करोड़ रुपए का लाभ हुआ जो अनुमान से अधिक रहा है।

निफ्टी-50 की बात करें तो SBI सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा है। चौथी तिमाही में इसका लाभ 80% बढ़ा है। इसी प्रकार HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक भी 4% बढ़त के साथ बंद हुए हैं। ICICI बैंक, एक्सिस बैंक तथा HDFC का शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ ग्रासिम टॉप गिरावट वाला शेयर रहा है। इसमें 0.38% की गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतर शेयरों में बढ़त रही, इसलिए गिरावट वाले शेयर कम रहे। पावर ग्रिड, इंडियन ऑयल, आयशर मोटर्स और डॉ. रेड्‌डी के भी शेयरों में गिरावट नजर आई।

अपने सरप्लस फंड से केंद्र सरकार को 99,122 करोड़ रुपये देगा RBI, बोर्ड ने दी मंजूरी

बड़ी खबर: जल्द ही रसोई के तेल के दामों में भी आएगी गिरावट

मोदी सरकार को अपने खजाने से 99,122 करोड़ रुपये देगा RBI, बोर्ड ने दी अनुमति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -