वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में एक प्रतिशत की गिरावट
वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में एक प्रतिशत की गिरावट
Share:

वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार, 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में 1% से अधिक की गिरावट आई, निवेशकों ने एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मंदी के रुख के बीच धातु, ऊर्जा और रियल एस्टेट इक्विटी में निवेश में कटौती की है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे सत्र में बिकवाली के दबाव में झुक गए।

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और विदेशी फंडों की निकासी दोनों ने निवेशकों के मनोबल को प्रभावित किया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 398.18 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 57,527.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 502.3 अंक या 0.86 प्रतिशत के नुकसान से 57,422.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 131.85 अंक या 0.77 प्रतिशत के नुकसान से 16,945.05 अंक पर बंद हुआ। बजाज फिनसर्व ने 3.81 प्रतिशत के नुकसान के साथ सभी सेंसेक्स घटक कंपनियों का नेतृत्व किया। टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, एसबीआई, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और विप्रो में बढ़त देखने को मिली। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाल निशान में रहे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट जे साथ 82.45 के स्तर पर बंद हुआ। ब्रेंट कच्चा तेल 1.73 प्रतिशत गिरकर 74.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने एक दिन की राहत के बाद 23 मार्च को 995.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी रोकने के संकेत से लगातार छह दिन तक डॉलर में गिरावट

क्या है Digital Marketing? क्यों ज़रूरी है अब हर बिज़नेस के लिए?

सस्ता सोना खरीदने का आज अंतिम दिन, मिल रही इतने रुपए तक की छूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -