चुनाव नतीजों से पहले ही शेयर बाजार में आई जोरदार गिरावट
चुनाव नतीजों से पहले ही शेयर बाजार में आई जोरदार गिरावट
Share:

हफ्ते के पहले दिन ही खुलते ही शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 650 अंक लुढ़ककर 35,016.08 के निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 200 अंक की गिरावट दर्ज की गई। यह 10,486 के स्तर तक फिसल गया। घरेलू राजनीतिक वजहों और विदेशों से कमजोर संकेतों की वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ गई साथ ही सेंसेक्स के सभी 30 और निफ्टी के सभी 50 शेयर नुकसान में आ गए। बीएसई पर रिलायंस का शेयर 4% लुढ़क गया। अडानी पोर्ट्स और कोल इंडिया में 3% से ज्यादा गिरावट आ गई। पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर 2.50% से ज्यादा टूट गए।

गिरावट की मुख्य वज़ह  

ग्लोबल इकोनॉमी की रफ्तार सुस्त पड़ने की आशंका से भी निवेशकों ने बिकवाली की । वही तेल उत्पादक देशों के उत्पादन घटाने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.68% तेजी के साथ 62.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को भी इसमें 4% तेजी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 59 पैसे गिरकर 71.40 पर आ गया। शुक्रवार को 70.82 पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग बढ़ने की वजह से रुपए में कमजोरी आई।

वही सूत्रों की माने तो पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले निवेशकों के मन में आशंका बनी हुई है। शुक्रवार को एग्जिट पोल के नतीजों में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर मिले-जुले आंकड़े सामने आए थे।

पेटीएम संस्थापक से रंगदारी मांगने के मामले में हुई चार्जशीट दाखिल

भारतीय रेलवे द्वारा मिलती है विकलांगों को व्हील चेयर तो किसी को मिलती है सस्ती टिकट

गुजरात : संकट के दौर से गुजर रहा हीरा कारोबार, दिवाली वेकेशन बढ़ा, कई कर्मचारियों की नौकरी भी गई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -