7 कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में  बड़ी गिरावट दर्ज
7 कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में बड़ी गिरावट दर्ज
Share:

सेसेक्स में भारी गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह बी.एस.ई. की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 29,906.6 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई.जबकि शेष 3 के एमकैप में 10,718.9 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई.

सूचना प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक 14,738.8 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 49,83,50.78 करोड़ रुपए रह गया.

दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप सर्वाधिक 4,167.19 करोड़ रुपए की बढ़त लेकर 33,32,78.01 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.जबकि देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) का बाजार पूंजीकरण 9160.08 करोड़ रुपए घटकर 191507.71 करोड़ रुपए, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओ.एन.जी.सी.) का 2994.42 करोड़ रुपए कम होकर 204005.66 करोड़ रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का 2031.91 करोड़ रुपए की गिरावट लेकर 195347.30 करोड़ रुपए और कोल इंडिया (सी.आई.एल.) का 473.73 करोड़ रुपए लुढ़ककर 210619.17 करोड़ रुपए पर आ गया.

वहीं, एच.डी.एफ.सी. बैंक और आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 3,287.29 करोड़ रुपए और 3,264.42 करोड़ रुपए बढ़कर क्रमश: 31,93,11.69 करोड़ रुपए और 30,67,94.68 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

बाजार पूंजीकरण में टी.सी.एस. का दबदबा कायम रहा. इसके बाद आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इंफोसिस, एचडीएफसी, सी.आई.एल., ओ.एन.जी.सी., एचयूएल और एस.बी.आई. का स्थान रहा.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -