'डर गए हैं राज ठाकरे, UP जाने की हिम्मत नहीं': सपा नेता अबू आजमी
'डर गए हैं राज ठाकरे, UP जाने की हिम्मत नहीं': सपा नेता अबू आजमी
Share:

मुंबई: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी (Abu Azmi) ने दावा किया है कि 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी अयोध्या यात्रा इसलिए स्थगित कर दी क्योंकि वह डर गए थे। अब वह उत्तर प्रदेश के शहर में नहीं जाएंगे, क्योंकि उनमें हिम्मत नहीं है।' जी दरअसल महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने बीते रविवार को पुणे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि, 'राज ठाकरे की जल्द ही होने वाली सर्जरी के बारे में टिप्पणी अयोध्या यात्रा को टालने का एक बहाना था। ठाकरे की पार्टी ने पूर्व में महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ कथित रूप से हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था। अब उनके द्वारा बोई गई नफरत का जवाब नफरत के साथ दिया जा रहा है।'

आप सभी को बता दें कि विशेष रूप से, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ठाकरे की अयोध्या यात्रा का विरोध किया था, जो पहले 5 जून को निर्धारित थी।वहीं राज ठाकरे ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि उनकी अयोध्या यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। आप सभी को बता दें कि बीते रविवार को पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि उनकी प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को लेकर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कानूनी जाल में फंसाने के लिए एक चाल थी। इस वजह से उन्होंने अपनी यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया। वहीं मनसे प्रमुख ने यह भी खुलासा किया कि वह पैर और कमर में दर्द से पीड़ित थे और एक जून को कूल्हे की हड्डी की सर्जरी होनी है। आप सभी को बता दें कि हाल ही में राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए अबू आजमी ने कहा कि, 'वह चिंतित हैं। उनकी राजनीति खत्म हो गई है।'

इसी के साथ ही आजमी ने दावा किया कि कोई भी मनसे नेता अब उनको महत्व नहीं देता है। वह अब अयोध्या नहीं जाएंगे। क्योंकि उनमें हिम्मत नहीं है। उत्तर प्रदेश की भूमि हिंदुओं के लिए पवित्र है। आजमी ने ठाकरे से पूर्व में मनसे द्वारा विरोध के माध्यम से उत्तर भारतीयों की पिटाई और उन्हें अपमानित करने को लेकर सवाल भी पूछा। इसके अलावा मुंबई से विधायक और सपा नेता अबू आजमी ने कहा, 'मुझे लगता है कि भगवान राम नहीं चाहते कि राज ठाकरे अयोध्या जाएं। सर्जरी बहाना है। उनके पास हिम्मत नहीं है। वह डरे हुए हैं। नफरत बोओगे तो जवाब में नफरत मिलेगी।' उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र भाजपा इकाई कथित तौर पर ठाकरे के साथ है। लेकिन उत्तर प्रदेश में उसके एक सांसद बृज भूषण शरण सिंह मनसे प्रमुख के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे हैं। भाजपा को ठाकरे के संबंध में अपनी नीति तय करनी चाहिए।

दलित स्वामी ने कांग्रेस MLA को अपने मुंह से निकालकर खिलाया खाना, VIDEO वायरल

पेट्रोल-डीजल के दाम पर सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, पूछा- महाराष्ट्र में कब घटेगा टैक्स?

इशारों में-इशारों में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया पागल!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -