वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा का निधन
वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा का निधन
Share:

नई दिल्ली : लोकप्रिय पत्रकार इंदर मल्होत्रा का निधन हो गया। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 86 वर्ष के थे। उन्होंने कई प्रकाशनों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया था और कई पदों पर भी बैठे थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने पत्रकार इंदर मल्होत्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया। दरअसल 18 मई को बीमारी के बाद उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया। शनिवार दोपहर 2.55 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जब चिकित्सकों को उनकी तकलीफ की जानकारी लगी तो उन्हें उपचार दिया गया लेकिन वे रिकवर नहीं कर पाए।

मल्होत्रा ने समाचार एजेंसी यूनाइटेड प्रेस आॅफ इडिया से कैरियर का प्रारंभ किया। वे वर्ष 1978 से 1986 तक नईदिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्र द टाईम्स आॅफ इंडिया के संपादक रहे। वे स्टेट्समैन में 15 वर्ष तक पहले राजनीतिक संवाददाता, ब्यूरो प्रमुख और फिर उपसंपादक थे।

उन्होंने इस समाचार पत्र में स्तंभकार के तौर पर विभिन्न प्रकाशनों में लेख भी लिखे। भारतीय राजनीति के इतिहास की गहरी विवेचना भी इस दौरान प्रस्तुत की गई। उन्होंने विभिन्न किताबें लिखीं जिसमें इंदिरा गांधी - ए पर्सनल एंड पोलिटिकल बायोग्राफी भी शामिल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -