वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का निधन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का निधन
Share:

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत अब इस दुनिया में नहीं रहे। 63 वर्षीय गुरुदास कामत ने आज सुबह दिल्‍ली के चाणक्यपुरी के प्राइमस अस्‍पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर सुनते ही कांग्रेस समेत भारत के सम्पूर्ण राजनीतिक छेत्र में शोक की लहर छा गई है। 

महात्मा गाँधी को मिल सकता है अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

गुरुदास कामत पूर्व संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री रह चुके है। वो कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रह चुके है। कामत को कांग्रेस ने राजस्‍थान, गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार सौंपा था, लेकिन 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया था।
कामत का जन्म 5 अक्टूबर 1954 में कर्नाटक के अंकोला में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वे वकालत करते थे। 

मॉब लिंचिंग की घटनाएं राष्ट्रीय हित के लिए ख़तरा : मनमोहन सिंह

गौरतलब है कि इस साल भारतीय राजनीती के तीन वरिष्ठ नेताओं का निधन हो चूका है। पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके एम् करूणानिधि ने चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में अपने प्राण त्यागे थे। उसके बाद 16 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांसे ली और अब कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का निधन हो गया है। 

ख़बरें और भी 

'अटल' के रंग में रंग जाएगा छत्तीसगढ़, कई जगहों के बदले जाएंगे नाम

वाजपेयी जी एक उदार नेता थे : सलमान खुर्शीद

10 साल बाद कश्मीर को मिला नया राज्यपाल, सात अन्य राज्यों के राज्यपाल बदले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -