'मौत का कुआं' बना सेल्फी पुल, युवक ने रोते हुए बयां किया खौफनाक मंजर
'मौत का कुआं' बना सेल्फी पुल, युवक ने रोते हुए बयां किया खौफनाक मंजर
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के साथ ही जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल में घनघोर वर्षा हो रही है। उफनती नदियों एवं नदी में समाते पुलों के मंजर डरा रहे हैं। 2013 में उत्तराखंड में कुदरत के कहर की तस्वीरें ताजा हो रही हैं। देहरादून में वर्षा ने बहुत तबाही मचाई है। मालदेवता क्षेत्र में नदी किनारे बने कई रेस्टोरेंटों एवं मकानों में पानी भर गया है। अंधेरी रात में कई पुल-पुलिया भी बह गए हैं। देहरादून में सौंग नदी में समाया यह पुल भी इनमें से एक है। अपने खूबसूरत दृश्य  के लिए सैलानियों एवं स्थानीय लोगों के बीच यह बहुत मशहूर था। वीकेंड पर स्थानीय लोग इस पुल पर सेल्फी के लिए आते। यदि कोई अनजबी भी यहां से गुजरता तो रुके बिना नहीं रहता। मगर यह पुल अब मौत का कुआं बन चुका है।

वही यदि सौंग नदी पर बना यह पुल दिन में टूटता, तो कई लोग इसकी जद में आ सकते थे। देहरादून को जौली ग्रांट हवाईअड्डे से जोड़ने वाला यह वैकल्पिक रास्ता है तथा स्थानीय लोगों के साथ चारधाम यात्रा पर निकलने वाले टूरिस्ट इससे गुजरते हैं। इसके साथ ही इस पर अक्सर VVIP मूवमेंट भी रहता है।

वही देहरादून के इस सबसे खूबसूरत पुल पर अब मौत का सन्नाटा किस तरह पसरा है, वह खबर प्राप्त होने के बाद शनिवार अलसुबह मौके पर गए गांव बड़ासी के आनंद मनवाल बताते हैं। उन्होंने कहा कि पुल का लगभग 30 से 40 मीटर का हिस्सा बह गया है। नजारा बेहद खतरनाक है। उन्होंने रात को हुई दुर्घटना के बारे में बताया कि दोनों युवक ड्यूटी के बाद सौड़ा सरोली के कृष्णा विहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। अंधेरे में पुल का टूटा भाग उन्हें नजर नहीं आया तथा वे उसमें समा गए। आनंद के अनुसार, सौंग नदी से सटे गांवों में बहुत तबाही हुई है। कुमाल्डा में कई मवेशियों और कुछ मकान के भी बहने की खबर है। वही पानी में डूबे जंगल से रोते हुए निकल रहे लड़के के चेहरे पर तैर रहा खौफ दिख रहा था शुक्रवार की रात उस पर कहर बनकर गुजरी है। ग्रामीण जब पास पहुंचे, तो उसने सिसकते हुए जो बताया वह रोंगटे खड़े करने वाला था। जन्माष्टमी की रात जब चारों ओर जश्न था, तब लगभग 12 बजे वह अपने भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। देहरादून से कुछ आगे रायपुर और थानो के बीच जो पुल हर दिन सैकड़ों व्यक्तियों के लिए सेल्फी पॉइंट बनता है, वह घुप अंधेरी रात में 'मौत के कुएं' में बदल चुका था। उत्तराखंड सहित पूरे पहाड़ी प्रदेशों में हो रही डराने वाली वर्षा में सौंग नदी पर बना यह पुल भी किनारे से बह गया था। दोनों रोज की भांति पुल से गुजरे तथा इससे पहले कि कुछ समझ पाते स्कूटी समेत उफनती सौंग नदी में समा गए थे। जैसे-तैसे एक लड़का सुबह चमत्कारिक रूप से बाहर निकल आया तथा डरावनी रात की पूरी आपबीती सामने रखी। दूसरा लड़का, जिसे वह अपना भाई बता रहा था, उसकी कोई खबर नहीं है।

कोरोना और लंपी के बाद MP में आई नई आफत, बड़ा खतरा

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच भारत आएंगी शेख हसीना, PM मोदी से होगी मुलाकात

बंजर पहाड़ी में बुजुर्ग दंपति ने खिला दिए फूल, जानिए उनका सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -