छेड़छाड़ से परेशान 10वी की छात्रा ने खुद को लगाई आग
छेड़छाड़ से परेशान 10वी की छात्रा ने खुद को लगाई आग
Share:

पटिआला​ : पंजाब के समाना में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमे एक लड़की ने छेड़छाड़ से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस की लापरवाही के कारण यह मासूम लड़की आज जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। कक्षा दसवी मे पढ़ने वाली इस लड़की ने छेड़छाड़ से त्रस्त होकर खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली जिसके कारण लड़की 70 प्रतिशत झुलस चुकी है। फिलहाल लड़की PGI चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत में झूल रही है। लड़की के भाई के अनुसार मोहल्ले के कुछ लड़के अक्सर उसकी बहन से आए दिन छेड़छाड़ करते थे, जिसके कारण वह बहुत परेशान रहती थी और आज इसी के चलते उसने खुद को आग लगा ली।

भाई ने बताया की वह कई बार इस मामले की शिकायत पुलिस थाने करने गया लेकिन हमेशा पुलिस वाले कोई ना कोई काम का हवाला देकर टाल देते थे। कभी कहते की मुख्यमंत्री का दौरा है तो कभी कहते की कोर्ट मे व्यस्त है। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

PGI में भर्ती लड़की ने बताया कि कुछ लड़के उसे हमेशा तंग करते थे। उसे जबरदस्ती रास्ते में रोक कर फोन नंबर मांगते। मैंने उन्हें देने से मना कर दिया। इसके बाद लड़कों ने मुझे बस स्टैंड पर रोकर घेर लिया और मुझे थप्पड़ मारा और मुझे धमकाने लगा। मार्च 2015 से वो मुझे तंग कर रहे थे। लड़की ने छेड़छाड़ करने वालों के नाम भी बताए है, जिनमें एक मनी और गुदयाल और एक स्वर्ण नाम का लड़का है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -