राज्यसभा के लिए चुने गए सदस्य हैं करोड़पति
राज्यसभा के लिए चुने गए सदस्य हैं करोड़पति
Share:

नई दिल्ली : राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले 57 नए सदस्यों में से सभी सदस्य करोड़पतियों के तौर पर जाने जाते हैं। इन सांसदों में प्रुफुल्ल पटेल, कपिल सिब्बल और सतीशचंद्र मिश्रा टाॅप पर हैं। इन सदस्यों में से 55 सदस्य अर्थात् 96 प्रतिशत करोड़पति हैं। इन 13 सदस्यों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है कि ये नेता काफी अमीर हैं। दरअसल सर्वेक्षण एसोसिएशन फाॅर डेमोक्रेटिक रिफाॅर्म की ओर से इस तरह का सर्वे किया गया। दरअसल प्रफुल्ल पटेल के पास लगभग 252 करोड़ रूपए की संपत्ती शामिल है।

कपिल सिब्बल के पास 212 करोड़ और बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा के पास 193 करोड़ रूपए की संपत्ति है। राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के पास औसत 35.84 करोड़ रूपए की संपत्ति शामिल की गई है। भारतीय जनता पार्टी के अनिल दवे की आय बढ़ गई है। उनकी संपत्ति लगभग 2111 प्रतिशत बढ़ गई है। यह संपत्ति बढ़कर 2.75 लाख से 60.97 लाख पर पहुंच गई है। यदि सबसे कम संपत्ति की बात करें तो यह बात सामने आती है कि भाजपा के अनिल माधव दवे के पास 60 लाख रूपए की संपत्ति है।

मिश्रा की संपत्ति लगभग 69.8 प्रतिशत तक पहुंच गई। राज्यसभा के 13 सदस्यों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें 7 लोगों के विरूद्ध गंभीर अपराध जो कि मर्डर, धो खेबाजी, प्राॅपर्टी, आदि से जुड़े होते हैं। ऐसे प्रकरण दर्ज कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के 3, सपा के 2, कांग्रेस, बीजेडी, बसपा, आरजेडी, डीएमके, शिवसेना और वाईएसआरसीपी के एक सदस्य पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -