व्हाट्सएप पर बताते थे लड़कियों के फोटो, रेट होते थे तय
व्हाट्सएप पर बताते थे लड़कियों के फोटो, रेट होते थे तय
Share:

गुरूग्राम : गुरूग्राम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। दरअसल पुलिस ने क्षेत्र के सेक्टर 51 के गेस्ट हाउस में चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की। इस आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने जब दबिश दी तो कमरों में मौजूद लोग यहां वहां छिपने लगे। कुछ लोगों को भागने का प्रयास किया। यहां से दो विदेशी लड़कियों और 10 लोगों को पकड़ा गया।

गेस्ट हाउस का मालिक और मैनेजर फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए लोगों में 4 उत्तरप्रदेश से, 1 दिल्ली की लड़की थी और अन्य पांच महिलाऐं शामिल थीं। इन महिलाओं में एक महिला कजाकिस्तान और एक महिला उजबेकिस्तान की थी। इस मामले में यह बात सामने आई है कि सैक्स रैकेट चलाने वाले लोग ग्राहक बनाने से पहले लड़कियों की फोटो भेजकर रेट्स तय करवा लिया करते थे।

जिसके बाद उन्हें गेस्ट हाउस में बुलाया जाता। जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो कुछ युवक और लड़कियां पकड़ी गईं। युवकों को व्हाट्सएप पर तस्वीरें भी भेजी गई थीं। जिन विदेशी लड़कियों को पकड़ा गया है उनके पास से पासपोर्ट भी नहीं मिले हैं, दोनों से ही इस मामले में सवाल किए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों से भी पुलिस ने सेक्स रेकेट को लेकर जानकारी मांगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -