ग्राहकों की डिमांड पर फ्लाईट से आती थीं लड़कियां, अय्याशी का अड्डा चलाने वाला धराया
ग्राहकों की डिमांड पर फ्लाईट से आती थीं लड़कियां, अय्याशी का अड्डा चलाने वाला धराया
Share:

इंदौर। इंदौर के होटलों में बड़े पैमाने पर बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपी सागर जैन उर्फ सेंडो को पुलिस ने पकड़ लिया है। दरअसल यह आरोपी सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग का प्रमुख बताया जा रहा है। आरोपी महिला पहले भी मुंबई, गोवा व दिल्ली जैसे शहरों में फरारी काट चुका है। इस महिला को पुलिस ने दीपावली के दौरान पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह आरोपी सैक्स रैकेट चलाने के लिए महिलाओं का फ्लाईट से परिवहन करता था। उसके रैकेट में तकरीबन 200 लड़कियां काम करती थीं।

पुलिस द्वारा आरोपी के साथ एजेंट विकास परमार, दो लड़कियों और दो ग्राहकों को पकड़ा गया। दरअसल ये आरोपी लसूड़िया क्षेत्र के एक होटल और फ्लैट में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने यहां दबिश दी और आरोपियों को पुलिस के छापे की जानकारी मिली तो वे यहां - वहां छिपने का प्रयत्न करने लगे।

मगर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों द्वारा सेक्स रैकेट चलाने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग किया जाता था। व्हाट्सएप पर ये ग्राहकों को लड़कियां दिखाते और उन्हें बुलाकर ग्राहकों के लिए अन्य प्रबंध करते थे। आरोपी पर पहले से प्रकरण पंजीबद्ध था मगर वह मुंबई और अन्य शहरों के बाहरी क्षेत्रों में फरारी काट रहा था। जब वह दीपावली पर अपने घर पहुंचा तो उसे पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पकड़ लिया।

मनाली में पकड़ाया सेक्स रैकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -