मानव तस्करी के आरोप में 5 धराए
मानव तस्करी के आरोप में 5 धराए
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के 24 परगना क्षेत्र मेें पुलिस ने एक होटल से 5 महिलाओं को छुड़वाया है। दरअसल पुलिस ने यहां पर छापा मारा तो होटल के कमरों से लड़कियां मिलीं। इन लड़कियों ने पुलिस ने यहां से मुक्त करवाया। पुलिस ने यहां से करीब 5 लोगों को पकड़ा है। पकड़ाए गए लोगों पर मानव तस्करी और सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया है। मुक्त करवाई गई लड़कियों मेें कुछ लड़कियां नाबालिग भी हैं।

पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का सरगना पिंटू मैटी शामिल है अब पिंटू से पूछताछ की जा रही है। पिंटू करीब 20 दिन से गायब था। पुलिस ने जब होटल में दबिश दी तो यह वहां से मिला। पुलिस के पहुंचने पर होटल में हड़कंप मच गया। कमरों में मौजूद लोग बचने के लिए यहां-वहां भागने लगे।

पिंटू को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह तस्करी का रैकेट संचालित करता है। इस आरोपी के काॅन्टेक्ट तमिलनाडु, केरल आदि क्षेत्रों से हैं। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है उनमें होटल में काम करने वाले दो मैनेजर भी शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -