VIDEO: CM शिवराज ने मंच पर गाया गीत
VIDEO: CM शिवराज ने मंच पर गाया गीत "तुझको चलना होगा"
Share:

सीहोर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। बीते शनिवार को भी वह देर रात एक अलग अंदाज में नजर आए। जी दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते शनिवार को गृहक्षेत्र बुधनी में 'खिलौना महोत्सव' के शुभारंभ में कई बातें कहीं। वहीं इस दौरान उन्होंने बुधनी में बनने वाले खिलौनों को कैसे देश-विदेश में मशहूर करना है? इस पर भी अफसरों के साथ चर्चा की। वहीं इसके बाद उन्‍होंने मंच पर बच्चों के साथ चम्मच रेस भी लगाई और इस रेस में वह बच्चे से हार गए।

वहीं इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ और इस बीच खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर पहुंच कर माइक लेकर गाना गया। उन्होंने गाना गाया , 'नदिया चले, चले रे धारा। चंदा चले, चले रे तारा। तुझको चलना होगा।।।।'। इस गीत को गाकर सीएम ने हमेशा चलते रहने और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इसी के साथ उनके इस गाने को सुन रही उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने खूब ताली बजाई। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'बुधनी में बनने वाले लकड़ी के खिलौने स्थानीय स्तर पर तो मशहूर है, लेकिन इसे अब विश्‍व प्रसिद्ध बनाने के लिए 'जी आई टैग' दिलाए जाने के प्रयास किए जाएंगे।'

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी के आह्रवान पर मध्‍य प्रदेश में शुरू की गई एक जिला-एक उत्पाद' योजना में सीहोर जिले में खिलौना उत्पाद को शामिल किया है। खिलौनों की कम लागत, फिनिशिंग के लिए क्लस्टर बनाकर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, और जरूरी मशीनरी भी लगाई जाएगी।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि CM शिवराज सिंह चौहान बीते शनिवार की शाम बुधनी में पहुंचे थे। यहाँ दशहरा मैदान बुधनी खिलौना महोत्सव मे वह नौ बजे तक रुके था।

'दिग्विजय सिंह मनहूस': प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

'एक-एक टोंटी को क्या मैं देखूंगा', अधिकारियों पर भड़के CM शिवराज

राज्य सरकार ने पुलिस कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश किया घोषित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -