इंटरनेट पर छाया शहनाज गिल का रेट्रो लुक, कातिलाना अदाएं देख फैंस बोले- 'कतई जहर'
इंटरनेट पर छाया शहनाज गिल का रेट्रो लुक, कातिलाना अदाएं देख फैंस बोले- 'कतई जहर'
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से प्रत्येक स्थान पर छाई हुई हैं। उन्होंने अपने अभिनय और लुक से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। शहनाज का लुक देखकर प्रशंसक दिल हार बैठे हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान हो गया था। शहनाज ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से हर जगह चर्चाओं में बनी हुई हैं। आए दिन उनकी फोटोज वायरल होती रहती हैं। इस बार शहनाज ने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाया है।

शहनाज ने इस बार रेट्रो लुक में फोटोशूट करवाया है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हो गई हैं। शहनाज ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- रेट्रो वाइब्स। तस्वीरों में शहनाज अलग अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। शहनाज ने मल्टी कलर का ट्रांसपेरेंट आउटफिट पहना है। साथ ही स्कार्फ से हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। 

इसके साथ ही शहनाज ने सनग्लासेस हाथ में लिए तस्वीरें क्लिक कराई हैं। उनकी तस्वीरें देख प्रशंसक अपना दिल हार बैठे हैं। शहनाज की तस्वीरों पर प्रशंसक कई सारे कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- सना बेहद खूबसूरत। वहीं दूसरे ने हार्ट इमोजी पोस्ट की हैं। वही  हाल ही में शहनाज बिग बॉस 15 में दिखाई दी थीं। जहां उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया था। शहनाज के परफॉर्मेंस से हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। इस दौरान सलमान खान की आँखे भी भर आई थी, तथा दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।

साड़ी पहन मौनी रॉय ने ढाया कहर, दिल थामकर देंखे ये बेहतरीन तस्वीरें

'अनुपमा' की इस मशहूर अदाकारा ने छोड़ी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री, पोस्ट शेयर कर कही ये बड़ी बात

ट्रोलर्स के निशाने पर आई देबीना बनर्जी, ये VIDEO बना वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -