हिंदुस्तान की नई संसद में 'अखंड भारत' का नक्शा देख तिलमिलाया पाकिस्तान, बोला- ये तो अल्पसंख्यकों के खिलाफ...
हिंदुस्तान की नई संसद में 'अखंड भारत' का नक्शा देख तिलमिलाया पाकिस्तान, बोला- ये तो अल्पसंख्यकों के खिलाफ...
Share:

नई दिल्ली: हिंदुस्तान के नए संसद भवन में अखंड भारत की तस्वीर लगाई गई है, जिसमें पेशावर से लेकर तक्षशिला तक का जिक्र है। इतना ही नहीं प्राचीन भारत के इस नक्शे में इन शहरों के प्राचीन नाम ही दर्शाए गए हैं, जैसे पेशावर को पुरुषपुर बताया गया है। वहीं, अखंड भारत के इस नक़्शे को देखकर पाकिस्तान की घबराहट बढ़ गई है। 1947 में भारत से अलग होकर इस्लामी मुल्क बने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने नक्शे को लेकर चिंता जाहिर की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'हम हैरान हैं, जिस प्रकार से भारत में अखंड भारत की चर्चाएं की जा रही हैं।'  

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने कहा है कि, कथित तौर पर प्राचीन भारत का नक्शा लगाना और उसकी चर्चा करना हैरान कर देने वाला है। उस नक्शे में पाकिस्तान सहित कई देशों के इलाकों का उल्लेख किया गया है। पाक विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जाहरा बलोच ने कहा कि, 'हम एक केंद्रीय मंत्री सहित भारत के नेताओं के बयानों से हैरान हैं, जो नई संसद में लगे भित्ति चित्र का उल्लेख करते हुए अखंड भारत की बात कर रहे हैं।' जाहरा बलोच ने कहा है कि अखंड भारत का यह नक्शा इतिहास को बदलने और विस्तारवादी सोच को प्रदर्शित करता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने इस पर भड़कते हुए कहा कि यह तो खुद भारत के ही अल्पसंख्यकों (मुस्लिमों) के भी खिलाफ है। 

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा है कि, 'यह गंभीर चिंता का विषय है कि भारत की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कुछ लोग निरंतर अखंड भारत की चर्चा कर रहे हैं। हम भारत के नेताओं को हिदायत देते हैं कि वे दूसरे देशों के बारे में नफरत ना फैलाएं।' उन्होंने कहा कि भारत को विस्तारवादी सोच रखने की जगह पड़ोसियों से अपने संबंध सुधारने चाहिए। इससे साउथ एशिया में शांति और स्थिरता का माहौल उत्पन्न होगा। नई संसद में लगे नक्शे में सौवीर का भी उल्लेख है, जिसे सिंध का प्राचीन नाम कहा जाता है। फिलहाल सिंध पाकिस्तान का एक प्रांत है। अभी, भारत ने पाकिस्तान के भड़कने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

'मैं देखना चाहता था कि मुझपर कौन ग्रेनेड फेंकेगा..', अमेरिका में राहुल गांधी ने सुनाया कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का किस्सा

800 साल पुरानी मस्जिद तोड़ने जा रहा चीन! क्यों चूं तक नहीं कर रहे 56 इस्लामी देश ?

पाकिस्तानी जेल में मर गया 26/11 मुंबई हमले का आतंकी अब्दुल सलाम, हाफिज सईद का था ख़ास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -