जयमाल स्टेज पर दूल्हे को देखते ही ख़राब हुआ दुल्हन का मूड, शादी से किया इंकार
जयमाल स्टेज पर दूल्हे को देखते ही ख़राब हुआ दुल्हन का मूड, शादी से किया इंकार
Share:

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है यहाँ जयमाल स्टेज पर दूल्हे को देखने के पश्चात् दुल्हन का मूड खराब हो गया। उसने दूल्हे के गले में वरमाला नहीं डाली। दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। इसके चलते जमकर विवाद हो गया। दुल्हन को सभी लोगों ने मनाने का प्रयास किया, मगर वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की आयु अधिक लगती है। इसलिए शादी नहीं करना चाहती। 

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह मामला कहलगांव के गांव का है। यहां एक लड़की की शादी 15 मई को होनी थी। जयमाला के स्टेज पर दुल्हन जब वरमाला लेकर पहुंची तो उसने दूल्हे को देखा तो उसका मूड खराब हो गया। उसने दूल्हे को वरमाला पहनाने एवं तिलक लगाने से साफ तौर पर मना कर दिया। यह देख सभी बाराती एवं लड़की पक्ष के लोग दंग रह गए। सभी ने लड़की को बहुत मनाने का प्रयास किया, इसके बाद भी उसने जयमाला को हाथ तक नहीं लगाया। वह स्टेज से अपने कमरे में चली गई। जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों किया तो उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि लड़का सांवला है और मेरी उम्र से बहुत अधिक आयु का है। बहुत मनाने के पश्चात् भी जब दुल्हन नहीं मानी तो बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

वही सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर पहुंचने के पश्चात् दुल्हन दूल्हे को देख नाराज हो गई तथा शादी से मना कर दिया। जब दुल्हन से कारण पूछा गया तो उसने दूल्हे की ज्यादा आयु होने की बात कही। दुल्हन को सभी ने काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस के चलते लड़के के पिता भी लड़की को मनाने की कोशिश करते रहे।

झारखंड में इस साल 6 दिन देरी से आएगा मानसून, मौसम विभाग का अनुमान

'नरेंद्र मोदी को हराना है, तो प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाए विपक्ष..', कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन की मांग

सिद्धारमैया बनेंगे कर्नाटक के CM! सुरजेवाला बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें, अभी नहीं हुआ कोई फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -