देखते ही देखते...प्रियंका और निक की शादी को हुए 4 वर्ष, एक्ट्रेस ने पति संग किया डांस
देखते ही देखते...प्रियंका और निक की शादी को हुए 4 वर्ष, एक्ट्रेस ने पति संग किया डांस
Share:

1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के विवाह को चार वर्ष पूरे हो चुके है। इस अवसर पर उनके फैंस की निगाहें कपल के पोस्ट पर ही थी और एनिवर्सरी पर निकयंका के पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया है। निक और प्रियंका ने एक दूसरे को सालगिरह विश करते हुए खास पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने पति को एनिवर्सरी विश करते हुए उनके साथ अपनी शादी की एक अनदेखी फोटोज भी साझा कर दी है,  इसमें वह मस्त मगन होकर पति संग डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच रेड कलर के गाउन के साथ उन्होंने सिंदूर, चूड़ा, बिंदिया और डायमंड सेट कैरी किया है। वहीं, निक जोनस ग्रे कलर के थ्री पीस सेट में हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-''अपने लिए एक ऐसा लड़का ढूंढो जो आपको हर रोज याद दिलाए कि वह आपसे प्यार करता है। हैप्पी एनिवर्सरी बेब।'' एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस जमकर लाइक भी करने लगे है।

वहीं निक जोनस ने भी सालगिरह पर अपनी शादी की 2 फोटोज भी साझा की है, पहली तस्वीर में निक और प्रियंका क्रिश्चियन कपल के लुक में दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी में हिंदू दूल्हा और दुल्हन के लिबास में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर सिंगर ने लिखा-''और देखते-देखते 4 साल हो गए। हैप्पी एनिवर्सरी माई लव प्रियंका चोपड़ा।''  निक और प्रियंका की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाई भी देने लगे है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वर्ष  2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की। प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चयन और हिंदू 2 रिवाजों से विवाह रचाया था। दोनों की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था और वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

शादी के कुछ घंटों बाद मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन

हाई बन ब्लैक हॉल्टर ड्रेस में काइली जेनर ने ढाया कहर

शूटिंग सेट के बाहर स्पॉट हुई ये अदाकारा...वायरल हुई फोटोज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -