भूमि पेडनेकर की बहन को देखकर चकराया फैंस का सर, जानिए क्या है मामला?

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हाल ही में अपनी बहन के साथ उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने यहां पर बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। भूमि पेडनेकर ने पूजा अर्चना के बाद ली गई फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में भूमि पेडनेकर के साथ उनकी बहन समीक्षा भी दिखाई दे रही हैं। कुछ पुजारी उनके पास खड़े हुए हैं तथा बैकग्राउंड में बेहिसाब भीड़ दिखाई दे रही है।

भूमि पेडनेकर द्वारा पोस्ट की गई इन फोटोज में यूं तो सब कुछ सामान्य है लेकिन प्रशंसकों का ध्यान गया एक खास चीज पर। भूमि पेडनेकर की बहन को देखकर प्रशंसक कनफ्यूज दिखाई दिए। वह काफी हद तक उनकी ही भांति लगती हैं। भूमि पेडनेकर की पोस्ट पर भी बहुत से लोगों ने कमेंट किया है कि उनकी बहन बहुत हद तक उनकी ही भांति नजर आती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi ???? (@bhumipednekar)

वही एक शख्स ने कमेंट किया- दोनों बहनें सेम नजर आती हैं। दूसरे ने लिखा- अरे दोनों बिलकुल हमशक्ल हैं। वहीं एक व्यक्ति ने मजाक में लिखा- पंडित जी की खुशी देखो, आज महाकाल ने सुन ली पंडित जी की। इसी प्रकार के ढेरों कमेंट भूमि पेडनेकर की पोस्ट पर आए हैं। फोटो में भूमि रेड कलर के फ्लॉवरी सूट में हैं तथा उनकी बहन समीक्षा ने स्काय ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए भूमि पेडनेकर ने लिखा- वो ऊर्जा, वो संपर्क, वो शक्ति महसूस करने लायक है। वो सुकून और सुरक्षा का भाव महसूस करने लायक है। जय महाकाल। उज्जैन। बता दें कि भूमि के करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। वह जल्द ही 'अफवाह', 'भीख', 'भक्षक', 'द लेडी किलर' और 'मेरी पत्नी का रीमेक' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

'लव जिहाद' के सवाल पर भड़की राखी सावंत, आदिल खान की गिरफ्तारी को लेकर कही ये बात

'लड़का हो या लड़की, यहां दोनों को खतरा है', कास्टिंग काउच पर बोली मिथुन चक्रवर्ती की बहू

'आदिल ने मेरे पेट पर लात मारी जिससे मेरा...', शिकायत के बाद गिरफ्तार हुआ राखी का पति

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -