इस मशहूर फिल्ममेकर के खिलाफ दर्ज हुआ राजद्रोह का केस
इस मशहूर फिल्ममेकर के खिलाफ दर्ज हुआ राजद्रोह का केस
Share:

लक्षद्वीप की फिल्ममेकर और एक्टिविस्ट आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला फायर हो चुका है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत उनके खिलाफ लक्षद्वीप इकाई के भाजपा अध्यक्ष अब्दुल खादर ने कवरत्ती पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उसी को देखते हुए उन पर धारा 124 A (राजद्रोह) और 153 B (हेट स्पीच) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आप सभी को बता दें कि आयशा के टेलीविजन बहस के दौरान ‘जैविक हथियार’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ है।

अब खादर ने यह आरोप लगाया है कि ''आयशा ने एक मलयालम चैनल पर बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना को लेकर झूठी खबर का प्रसार किया। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना के प्रसार के लिए जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया।'' इसके अलावा खादर ने यह भी कहा कि, ''आयशा का बयान राष्ट्रविरोधी है जिससे केंद्र सरकार की छवि खराब हो रही है। ऐसा दोबारा ना हो इसलिए आयशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।'' जी दरअसल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केरल में भी आयशा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि इस समय आयशा लक्षद्वीप में प्रस्तावित कानून के खिलाफ आगे बढ़कर कैम्पेन में हिस्सा ले रही हैं।

वहीँ अपने विवादित बयान पर आयशा ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह लिखती हैं, ''मैंने टीवी चैनल की बहस में जैव हथियार शब्द का इस्तेमाल किया था। मैंने महसूस किया था कि पटेल और उनकी नीतियां जैव हथियार के रूप में हैं। पटेल और उनके दल के माध्यम से ही लक्षद्वीप में कोविड 19 फैला। मैंने पटेल की तुलना जैव हथियार से की, सरकार या देश से नहीं। आपको यह समझना चाहिए।'' आप सभी को बता दें कि आयशा लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं।

जैकलीन और बादशाह के गाने 'पानी-पानी' पर थिरकती नजर आईं चारु असोपा

चुनावी रंजिश के चलते 2 पक्षों में बढ़ा विवाद फिर शुरू हुआ गोलीबारी का खेल

61 दिन बाद भक्तों के लिए खुला सोमनाथ मंदिर, द्वारका-पावागढ़ में भी शुरू हुए दर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -