सिंहस्थ में सुरक्षा सबसे बड़ा मसला, शिप्रा पर विकसित हो रिवर काॅरिडोर
सिंहस्थ में सुरक्षा सबसे बड़ा मसला, शिप्रा पर विकसित हो रिवर काॅरिडोर
Share:

उज्जैन: इन दिनों मध्यप्रदेश के शहर उज्जैन में सिंहस्थ 2016 की तैयारियां की जा रही हैं। इस मामले में साधु - संतों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। साधु - संत सिंहस्थ की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नज़र नहीं आए। इस मामले में श्रीमहंत नरेंद्र गिरिजी ने मीडिया से भी चर्चा की। चर्चा में मीडियाकर्मियों ने राष्ट्रीय महत्व के सवाल किए तो संतजन ने अपने जवाब भी दिए। स्वामी महंत नरेंद्र गिरिजी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान में प्रवेश कर हमला करना चाहिए।

आखिर भारत कमजोर नहीं है। उनका कहना था कि सिंहस्थ में सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ा और गंभीर मसला है। देश में सुरक्षा बढ़ना जरूरी है फिर सिंहस्थ तो एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन है। जिसके लिए इसमें सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाना बेहद जरूरी है।

दूसरी ओर श्रीमहंत गिरि महाराज ने शिप्रा नदी के किनारे भी रिवर काॅरिडोर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी में बढ़ते प्रदूषण को समाप्त किया जाना चाहिए। अहमदाबाद में रिवर काॅरिडोर की ही तरह शिप्रा का विकास होना भी बेहद जरूरी है। प्रशासन द्वारा दावा किया गया कि शिप्रा नदी में मिलने वाले नालों को रोकने की आवश्यकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -