आतंकियों को लेकर शोपियां में चलाया सर्च अभियान
आतंकियों को लेकर शोपियां में चलाया सर्च अभियान
Share:

जम्मू कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के विरूद्ध सर्च आॅपरेशन चलाया गया। सुरक्षा बलों ने अभियान चलाते हुए करीब 13 गांवों में घेराबंदी की। इस अभियान में सेना, पुलिस, सीआरपीएफ ने संयुक्त तौर पर भागीदारी की। सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आतंकी मौजूद हैं। ऐसे में सुरक्षा बलों ने पैट्रोलिंग की और करीब 13 गांवों में घेराबंदी कर ली।

इस दौरान आतंकियों की तलाश की गई। जवानों ने सुगन, हेफ्फ, शिरमाल, नागबल, बारबग, चित्रागम,तुर्कावांगम, मालदीरा, केशव, कडगाम सहित अन्य गांवों में अभियान चलाया। दूसरी ओर जानकारी सामने आई है कि, केंद्र सरकार कश्मीर मसले के समाधान के लिए चर्चा करने पर राज़ी हुई है।

सरकार ने इसकेलिए प्रतिनिधि के तौर पर आईबी के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को नियुक्त किया है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि, राज्य की मु ख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार की ओर से चर्चा करने का निर्णय लिया, माना जा रहा है कि, सरकार चर्चा के दौरान कोई सकारात्मक नतीजा निकाल सकती है।

अमरीका ने मांगी भारत से मदद बड़ी

पाकिस्तान ने लगाया कश्मीर पर चर्चा पर अडंगा

भारत में कारगर नहीं होंगी आतंकियों द्वारा की जाने वाली चाकूबाजी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -