PM मोदी के आने से पहले सख्त हुआ 'सुरक्षा घेरा', जानिए पूरा कार्यक्रम
PM मोदी के आने से पहले सख्त हुआ 'सुरक्षा घेरा', जानिए पूरा कार्यक्रम
Share:

लखनऊ: आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जायेगा। इसमें पहले बार पीएम नरेंद्र मोदी सम्मिलित हो रहे हैं। वहीं दीपोत्सव एवं प्रधानमंत्री मोदी के समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस मौके पर पीएम का स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘भारत की अस्मिता एवं सनातन आस्था के मान-बिंदुओं के पुरातन गौरव को सतत पुनर्स्थापित कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी का प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के पावन धाम अयोध्या जी में आयोजित ‘भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2022’ में हृदय से स्वागत-अभिनंदन।

वहीं दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले अयोध्या में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीएम भगवान रामलला विराजमान की पूजा करने के पश्चात् श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। वहीं प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में दीपोत्सव 2022 से पहले प्रभु श्री राम की झांकी को झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के अनुसार, पीएम लगभग पौने छह बजे भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे तथा इसके पश्चात् वह सरयू नदी के किनारे नए घाट पर आरती भी करेंगे। तत्पश्चात, दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। दीपोत्सव के चलते विभिन्न प्रदेशों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां एवं 11 रामलीला झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी। इस के चलते प्रधानमंत्री भव्य म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे। अयोध्या में यह छठा अवसर है, जब दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में व्यक्तिगत तौर पर हिस्सा लेंगे। इस बाबत मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने बताया कि ‘राम की पैड़ी में 22,000 से ज्यादा स्वयंसेवकों द्वारा 15 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे। वहीं बाकी दीयों को महत्वपूर्ण चौराहों एवं स्थानों पर जलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहार के दिन जिले में कुल 18 लाख दीये जलाए जाने की संभावना है। यह दीपोत्सव विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। अयोध्या की राम की पैड़ी पर दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी दीपोत्सव के चलते उपस्थित रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए इन सभी दीपकों को 5 मिनट तक निरंतर जलना आवश्यक है। साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के भीतर भी जलाना होगा। इसके चलते अयोध्या के रामकथा पार्क को राजभवन की भांति सजाया गया है। आज शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगें तो मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे। तत्पश्चात, श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। पीएम नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ के किरदार में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे।

इस दिन बंद रहेंगे जटाशंकर धाम के कपाट, जानिए क्यों?

केन्या: 4 महीने से लापता दो भारतीयों की हत्या, राष्ट्रपति के करीबी का दावा

'10 लाख दो या मेरी इच्छा पूरी करो', इंस्टाग्राम पर लड़की के फोटो डाल बोला शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -