'हिन्दू लड़कियों को फंसाने पर नकद इनाम..', मुस्लिम युवाओं को इसकी ट्रेनिंग भी देता है PFI
'हिन्दू लड़कियों को फंसाने पर नकद इनाम..', मुस्लिम युवाओं को इसकी ट्रेनिंग भी देता है PFI
Share:

लखनऊ: कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) उत्तर प्रदेश में तेजी से अपनी जड़ें जमा रहा है। उसने सदस्यों की तादाद बढ़ाने के लिए विशेष योजना चलाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, PFI अपने सदस्यों को खुला ऑफर दे रहा है कि हिंदु युवतियों को धर्म बदलने और विवाह करने के लिए खुलेआम नकद रुपये दिए जाएंगे। यही नहीं, संगठन ऐसा करने वाले लोगों के लिए रोजगार व छत भी मुहैया कराता है। इसके लिए दुकान खोलने के लिए व्यवस्था की जाती है और रहने के लिए घर भी दिया जाता हैं। इसके लिए पूरा पैसा मुस्लिम देशों से हो रही फंडिंग से आता हैं। 

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, PFI के सदस्यों ने काकोरी, लखनऊ-बाराबंकी बॉर्डर पर कुर्सी गांव में ट्रेनिंग कैंप लगाया था। जहां पर लोगों को लव-जिहाद, धर्मांतरण करने के तरीके के संबंध में जानकारी दी थी। इसके साथ ही ऐसा करने वालों को संस्थान की ओर से इनामी योजनाओं के बारे में बताया था। लखनऊ में बीते दिनों गिरफ्तार किया गया उमर गौतम लोगों को मुस्लिम बनाने का काम करता था। वह PFI की पोलिटिकल विंग SDPI का सक्रिय सदस्य होने के साथ हल-हरम एकेडमी का उपाध्यक्ष भी था। वहीं, बीते दिनों अरेस्ट किए गए अहमद बेग नदवी संगठन के लिए टेरर फंड जुटाता था। वह भी नदवा में पढ़ा था और शिक्षक के रूप में भी काम कर चुका है। यही नहीं, अहमद बेग  2022 में बहराइच के कैसरगंज सीट से सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, PFI ने लव-जिहाद को सबसे बड़ा हथियार बना रखा है। इसके लिए अपने सदस्यों को विशेष ट्रेनिंग देने के लिए केरल भेजते हैं। वहां पर उनको धर्मांतरण व अपनी असलियत छिपाकर हिंदु युवतियों को अपने जाल में फंसाने का तरीका बताया जाता है। इसके लिए उन्हें फर्जी पहचान पत्र भी मुहैया कराये जाते हैं। जिसके बाद वह अपना टारगेट लेकर राज्य के ग्रामीण इलाकों में जाकर हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फंसाते हैं। इन कट्टरपंथियों के निशाने पर गरीब व पिछड़ी जाति के हिंदु युवक और युवतियों होते हैं। उनको भड़काने के बाद PFI इन हिन्दू युवकों को मोटी रकम मुहैया कराता हैं। ताकि वह धर्म बदलकर मुस्लिम बन जाएं। वहीं युवतियों को हिंदु बनकर फंसाते है, फिर मुस्लिम बनने के लिए उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इसकी कई घटनाएं हम मीडिया में देखते हैं कि, किस तरह मुस्लिम युवा, फर्जी पहचान बताकर हिन्दू लड़कियों को फंसते हैं और उनके साथ शादी कर फिर उन्हें मुस्लिम बनने के लिए प्रताड़ित करते हैं। वहीं, यदि कोई लड़की मना करती है, तो उसकी हत्या कर दी जाती है या फिर इतना प्रताड़ित किया जाता है, कि वो खुद की आत्महत्या कर लेती है। 

क्या भारत को 'मुर्ख' बना रहा अमेरिका ? विदेश मंत्री की सख्त टिप्पणी से खड़ा हुआ सवाल

लखनऊ: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, 4 की मौत, 41 घायल

कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, 7 की मौत, 10 घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -