संविधान के पन्नों पर हमेशा दर्ज रहेगा सेक्युलर शब्द
संविधान के पन्नों पर हमेशा दर्ज रहेगा सेक्युलर शब्द
Share:

नई दिल्ली : संसद में संविधान पर चल रही बहस में वैंकेया नायडू ने लोकसभा में कहा कि सेक्युलर शब्द संविधान की प्रस्तावना में हमेशा दर्ज रहेगा। सरकार इसमें किसी प्रकार का संसोधन नही करेगी। संविधान पर प्रतिबद्धता विषय पर संसद में चल रही चर्चा के दूसरे दिन संसदीय कार्य मंत्री नायडू ने कहा कि सेक्युलर शब्द संविधान में था, संविधान में है और संविधान में रहेगा।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए नायडू ने कहा कि आज संविधान को कोई खतरा नहीं है, किसी राजनेता की गिरफ्तारी नहीं हो रही हैं, जजों के अधिकारों का अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है। हम सभी को संविधान की मजबूती के लिए मिलकर काम करना होगा। नायडू ने कहा कि सेक्युलरिजम हमारे दिल में है और यह हमारे दिल में रहेगा।

इसके साथ ही उन्होंने धर्मनिरपेक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जो जाति और सांप्रदायिक राजनीति करते हैं वे दूसरों को धर्मनिरपेक्षता विरोधी कहते हैं। बता दें कि चर्चा की शुरूआत में केद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान में 42वें संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द जोड़े जाने पर सवाल उठाया था।

आरक्षण के मुद्दे पर नायडू ने कहा कि उनकी सरकार जब तक जरूरी समझेगी तब तक आरक्षण देगी। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मत है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का समर्थन करने के साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि यह इतना आसान नहीं है और यह भी माना कि इसे लेकर सत्ता पक्ष भी हिचक रहा है और विपक्ष भी हिचक रहा है।

संसदीय मंत्री ने कहा कि हमें इस मुद्दे पर किसी नतीजे पर पहुंचना होगा और हमारी सरकार इस पर काम कर रही है। समाज के बदले माहौल पर नायडू ने कहा कि कुछ ऐसे तत्व किसी भी पार्टी में हो सकते हैं जिन्हें अलग थलग किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के बजाय सभी को न्याय दिलाने की भावना के साथ काम करना चाहिए।

कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं की परिस्थितियों को लेकर कल सदन में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें माफी मांगने को कहा। इस पर गहलोत ने कहा कि अगर उनकी बातों से किसी की भावना आहत हुई है, चोट पहुंची है तब वह खेद प्रकट करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -