प्रियंका गांधी के दौरे के पहले सहारनपुर में धारा 144 लागू, किसान महापंचायत में लेंगी हिस्सा
प्रियंका गांधी के दौरे के पहले सहारनपुर में धारा 144 लागू, किसान महापंचायत में लेंगी हिस्सा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आज किसान महापंचायत का आयोजन होना है। इस महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होने जा रहीं हैं। वहीं, प्रियंका गांधी के दौरे से पहले सहारनपुर में धारा 144 लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है। 

प्रशासन के अनुसार, 5 अप्रैल तक जिले में धारा 144 लागू रहेगी। अब तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, और राजस्थान सहित कई जगहों पर किसान महापंचायतों के आयोजन किए जा चुके हैं। किसान आंदोलन को धार देने में लगे हुए हैं। उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को 2 अक्टूबर तक आंदोलन करने का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि सरकार दो अक्टूबर से पहले इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर दे। उन्होंने कहा कि जब तक इन कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा, किसान वापस घर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन और तेज होगा। अब चार लाख नहीं बल्की 40 लाख ट्रैक्टर के साथ परेड निकाली जाएगी।

किसान आंदोलन के बीच सरकार अपनी रुख पर कायम है। सरकार अभी भी इन तीनों कृषि कानूनों को किसानों के लिए हितकारी बताते हुए कानूनों की वकालत कर रही है। कुछ दिन पहले राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानूनों को कृषकों के लिए बेहतर बताते हुए कहा था कि यदि सरकार इसमें बदलाव करने के लिए तैयार है, इसका मतलब यह नहीं कि इन कानूनों में कोई गलती है।  

दक्षिण अफ्रीका में लोगों को दी गई एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन

उत्तर-कोरिया में 2020 में परमाणु मिसाइल कार्यक्रम होगा विकसित

चीन में कोरोनावायरस के पशु स्रोत का पता लगाने में विफल रहा डब्ल्यूएचओ मिशन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -