हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका, जिले की सरहदें सील, धारा 144 लागू
हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका, जिले की सरहदें सील, धारा 144 लागू
Share:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार हुई लड़की के लिए अब देशभर से लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जिस तरह से यूपी पुलिस ने देर रात युवती का जबरदस्ती अंतिम संस्कार कर दिया उसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर सियासी दलों के नेता भी यूपी सरकार के खिलाफ आक्रामक नज़र आ रहे हैं।

इसी बीच गुरूवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित लड़की के परिवार वालों से हाथरस जाकर मुलाकात करने वाली हैं। प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी साथ होंगे। ताज़ा जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 10 जनपथ पहुंचे हैं और अब जल्द ही हाथरस के लिए निकलने वाले हैं। इन खबरों के बीच दिल्ली-नोएडा सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही दोनों नेताओं के हाथरस पहुंचने से पहले ही हाथरस जिले की सभी बॉर्डर्स सील कर धारा 144 लागू कर दी गई है।

वहीं, हाथरस के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी ने बलरामपुर में हुई दुष्कर्म की घटना पर यूपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम को यूपी की आवाम को जवाब देना होगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का दुष्कर्म कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से हैवानियत हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं।  

डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए आज से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए क्या होगा नया

DGCA का फैसला, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में क्या हुआ बदलाव, यहाँ जानें आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -