विश्व स्मोकिंग के मामले में भारत दूसरे स्थान पर
विश्व स्मोकिंग के मामले में भारत दूसरे स्थान पर
Share:

टोरंटो: जी हाँ आपको ये जानकार थोडा अजीब तो लगेगा ही साथ ही अपने देश को नशे के धुंए में धुंधलाता देख बहुत दुःख भी होगा कि हमारे देश में स्मोकिंग करने वालो कि संख्या लगातार बढती जा रही है। यदि हम पुरे विश्व के साथ तुलना करे तो चाइना के बाद दूसरा स्थान भारत का ही है। जो कि एक चिंता का बिषय है। 

हांल ही में टोरंटो यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के प्रभात झा ने अपने अध्ययन में इसका खुलासा किया। साथ ही यह भी जानकारी दी कि देश में सत्रह साल पहले धूम्रपान करने वाले पुरुषों की संख्या 7.9 करोड़ थी। जो कि अब 2.9 करोड़ कि बढ़ोतरी के साथ 10.8 हो गई है। साथ ही महिलाओ में यह संख्या 1.1 करोड़ है। 

यह अध्ययन वर्ष 1998 से 2015 के बीच दर्ज का है। जिसमें 15 से 69 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को शामिल किया गया। साथ ही भारत में स्मोकिंग करने वालो कि संख्या में बढ़ोतरी का एक कारण जनसंख्या का बढ़ना भी है।गौरतलब कि धुम्रपान के कारण सन 2010 में लगभग 10 लाख लोगों कि मौत हुई थी।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -