आॅड - ईवन का दूसरा कदम, सफलता की कितनी संभावना
आॅड - ईवन का दूसरा कदम, सफलता की कितनी संभावना
Share:

दिल्ली में इन दिनों वाहन चालकों के लिए सम और विषम संख्या के अनुसार संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इसके अनुसार आॅड और ईवन नंबर के वाहन अलग - अलग दिन दिल्ली में चलाए जा रहे हैं। हालांकि इसे लेकर लोगों में उत्साह है मगर राजनीति कम नहीं हो रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद हो रहा है। जहां भाजपा खींचतान में लगी है वहीं आम आदमी पार्टी इस कार्य में केंद्र सरकार का सहयोग न मिलने की बात कर रहे हैं।

दूसरी ओर भाजपा ने जिस तरह से आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है वह दर्शाता है कि केंद्र में काबिज भाजपा आम आदमी पार्टी को राजनीतिक मंच पर जमने नहीं देना चाहती है। दिल्ली में व्याप्त प्रदूषण को कम करने के प्रयास के तहत आॅड और ईवन फाॅर्मूले को अपनाया गया था। अब इसका दूसरा चरण प्रारंभ हुआ है। हालांकि पहली बार जो आॅड - ईवन फाॅर्मूला अपनाया गया था उसे लेकर यह बात सामने आई थी कि इस फाॅर्मूले से प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ था।

प्रदूषण कम करने के लिए इस फाॅर्मूले को फेल माना गया था। दूसरी ओर वाहन चालकों को भी पहले चरण में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे चरण में भी इसी तरह की बातें सामने आ रही हैं। जिसके तहत मैट्रो का परिचालन कई स्टेशनों पर फेल होने से यात्रियों को होने वाली परेशानियां सामने आ रही हैं। इन परेशानियों के तहत जिस तरह की बातें हुई थी उसे लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी पर सवाल उठा रही है।

भाजपा द्वारा विरोध की राजनीति करने के कारण इस फाॅर्मूले का पूरी तरह से सफल होना फिलहाल संभवन नज़र नहीं आता है। हालांकि आम आदमी पार्टी अभी भी इस फाॅर्मूले को सफल बनाने में लगी है मगर माना जा रहा है कि इसमें दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है। मगर राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण इसे सफल नहीं माना जा रहा है। दूसरी ओर डीटीसी बसों के परिचालन से प्रदूषण अधिक बढ़ रहा है। इसलिए प्रदूषण को नियंत्रित करने में यह योजना सफल नहीं मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिला है ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए किसी भी तरह की योजना को सफलतापूर्वक लागू कर पाना कुछ टेढ़ी खीर है। मगर फिर भी माना जा रहा है कि सरकार आॅड ईवन के फाॅर्मूले से जनता के बीच सुव्यवस्थित यातायात का संचालन करने के लिए पैठ बना सकती है। 

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -