बिहार चुनाव : खत्म हुआ विवाद, NDA ने किया सीटों का एलान

नई दिल्ली : आखिरकार बिहार की राजनीति में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल थम गई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर निर्णय ले लिया गया। इस दौरान गठबंधन के प्रमुख दल भाजपा को 160, एलजेपी को 40 और आरएलएसपी को 23 व हिंदुस्तान अवाम मोर्चा को 20 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने की बात गठबंधन के नेताओं के बीच तय हुई। इस दौरान एनडीए ने अपनी सीटों को लेकर घोषणा की।

मामले में यह कहा गया कि भाजपा के चुनाव चिन्ह पर जीतनराम मांझी के नेता चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि यह कितनी सीटों पर किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने भाजपा अध्यक्ष से उनके घर जाकर भेंट की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी को मिठाई खिलाई गई। 

मामले में यह बात सामने आई कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर 160 सीट पर भाजपा, 40 सीट पर रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा, कुशवाहा के नेतृत्व वाली आरएसएसपी 23 और जीतनराम मांझी के नेतृत्व वाली हम 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों की घोषणा किए जाने से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की। इस दौरान मांझी और अमित शाह ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया, निकलने के बाद जब उनसे मीडिया ने सवाल किए कि बैठक में क्या हुआ तो वे कुछ भी नहीं बोले मगर भाजपा के नेताओं द्वारा एक दूसरे से भेंट की जाती रही। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -