गश्त पर निकले सेना के छह जवान भारी हिमस्खलन में दबे, सर्चिंग जारी
गश्त पर निकले सेना के छह जवान भारी हिमस्खलन में दबे, सर्चिंग जारी
Share:

किन्नौर : जिले में भारत-चीन सीमा से सटे दुर्गम क्षेत्र नमज्ञा में गश्त पर निकले सेना के छह जवान भारी हिमस्खलन में दब गए हैं। इनमें एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 5 सैनिकों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। बर्फ में दबे जवानों को निकालने के लिए डेढ़ सौ जवानों और किन्नौर पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फिलहाल अभी तक जवानों का कोई पता नहीं चल पाया है। 

दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण कोरिया पहुंचे पीएम मोदी

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन सीमा से सटे नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले के आसपास बुधवार सुबह भारतीय सेना के छह और आईटीबीपी के 10 जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। दोपहर लगभग एक बजे डोगरी नाले में पहाड़ी से भारी हिमस्खलन हुआ। संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे जवान इसकी चपेट में आ गए। सेना की टुकड़ी में शामिल सभी छह जवान बर्फ के नीचे दब गए। आनन-फानन में एक जवान को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

हरियाणा के झज्जर में कार को दूर तक घसीटता हुआ ले गया ट्रक, हादसे में 4 की मौत

अब भी लापता है कई जवान 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना के पांच अन्य जवान अभी तक लापता हैं। उनकी तलाश में आईटीबीपी, भारतीय सेना, जिला प्रशासन और पुलिस के करीब 150 लोग जुटे हुए हैं। बुधवार को दिन भर रेस्क्यू टीम लापता जवानों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी किन्नौर ने बताया कि नमज्ञा में हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। शहीद हुए जवान को पूह स्थित आर्मी हेडक्वार्टर लाया जा रहा है।

मोटोरोला के फोन पर तगड़ी छूट, 12 हजार रु तक मिल रहा डिस्काउंट

दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे सऊदी प्रिंस, पीएम मोदी ने किया स्वागत

27 फरवरी को अमेठी जाएंगे पीएम मोदी, देंगे कई महत्वपूर्ण सौंगाते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -