लड़के के मुंह से खाना चुरा ले गया पक्षी, वीडियो वायरल
लड़के के मुंह से खाना चुरा ले गया पक्षी, वीडियो वायरल
Share:

कभी आपने सोचा है आप कुछ खा रहे हों और आपसे वो चीज छीन ली जाए तो? और तो और छीनने वाला पक्षी हो तो? जी दरअसल ऐसा ही कुछ असल में हुआ है। वही उस दौरान का वीडियो भी इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं लड़के के मुंह से खाना चुरा लिया गया है और चुराने वाला पक्षी सीगल (Seagull) है। वैसे इस पक्षी को यह नाम इसलिए मिला है, क्योंकि ये एक समुद्री पक्षी है जो नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।

इसी के साथ सीगल अंटार्कटिका के कुछ द्वीपों पर भी यह पाया जाता है। फिलहाल सीगल का खाना चुराते हुए का ये अजब-गजब वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो इस वीडियो को सोफी मेक्गिल नाम की एक टिकटॉक यूजर ने रिकॉर्ड किया था। उसी के बाद ये वायरल होने लग गया।

यह वीडियो मात्र 14 सेकंड का है और इस वीडियो क्लिप में मैथ्यू नाम का शख्स एक रोल खा रहा होता है और जैसे ही वो रोल को खाने जाता है, वैसे ही एक बड़ा सा सीगल अचानक उसके चेहरे के पास आ जाता है और उसके मुंह से रोल का एक टुकड़ा छीन ले जाता है। इस दौरान मैथ्यू बुरी तरह डर जाता है जो आप वीडियो में साफ़-साफ़ देख सकते हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी सीगल द्वारा यह किया गया हो बल्कि इसके पहले भी ऐसा कई बार किया जा चुका है।

Twitter की मनमानी जारी, अब IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का ब्लू टिक छीना

19 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, ये अहम विधेयक हो सकते हैं पेश

पीएम मोदी ने मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख बेसिलियोस मार्थोमा के निधन पर जताया शोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -