सूरज से 1 करोड़ 20 लाख गुना बड़ा ब्लैक होल मिला, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
सूरज से 1 करोड़ 20 लाख गुना बड़ा ब्लैक होल मिला, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
Share:

अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम को ब्रह्माण्ड में सूरज से 1 करोड़ 20 लाख गुना बड़े ब्लैक होल की जानकारी प्राप्त हुई है। यह अद्भुत ऑब्जेक्ट क्वासर (पॉवरफुल गैलेटिक रेडिएशन सोर्स) के केंद्र में स्थित है, जो सूर्य की ऊर्जा के अनुपात में कई अरब अधिक रेडिएशन पैदा करता है। बिग बैंग के 90 करोड़ वर्ष बाद इस ब्लैक होल का निर्माण हुआ है।

वैज्ञानिकों ने इसे यूनिवर्स का सबसे अधिक चमकने वाला ऑब्जेक्ट कहा है। हालांकि यह कैसे बना, इसके बारे में वैज्ञानिकों को अभी कुछ  पता नहीं चला हैं। इस खोज में शामिल एक वैज्ञानिक का कहना है कि अब तक विज्ञान की जितनी भी थ्योरीज हैं, उससे इसे नहीं समझा जा सकता है। कुआसर को वैज्ञानिकों ने 1963 में ढूंढ लिया था, किन्तु इसके बारे में अब तक रहस्य बना हुआ था। इस नए ऑब्जेक्ट का नाम वैज्ञानिकों ने SDSS J0100+2802 रखा गया है। 

बताया जा रहा है कि बिंग बैंग के 90 करोड़ साल बाद इसका निर्माण हुआ और यह पृथ्वी से 12.8 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। खोज में शामिल ऑस्ट्रेलिया नेशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक फुयन बियान का कहना है कि इतने कम वक़्त में इतना बड़ा ब्लैक होल कैसे बना, इसे वर्तमान थ्योरीज से समझ पाना कठिन है। इससे पहले वैज्ञानिकों को कुआसर के बारे में तब पता चला था, जब वे ज्यादा दूरी पर स्थित चमकीले पदार्थों का सर्वे कर रहे थे। हालांकि, अब तक साइंटिस्ट कुल मिलाकर लगभग 2 लाख कुआसर की खोज कर चुके हैं, किन्तु कोई भी इतना बड़ा नहीं था।

खबरें और भी:-

गर्लफ्रेंड की अलमारी में मिली ऐसी हैरान करने वाली चीज़े जिसे देखते ही डर गया लड़का

इस लड़की की खूबसूरत हैंड राइटिंग देखकर तो अच्छे-खासे इंसान को शर्म आ जाए

इस मंदिर में लोग चढ़ाते हैं प्लास्टिक के हवाई जहाज, वजह हैरान कर देगी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -