वैज्ञानिक मेनन का दुःखद निधन
वैज्ञानिक मेनन का दुःखद निधन
Share:

नई दिल्ली : देश का नाम गौरवान्वित करने वाले ख्यात वैज्ञानिक एमजीके मेनन अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात उनका दुःखद निधन हो गया है। गौरतलब है कि मेनन न केवल देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक रहे है वहीं उन्होंने वीपी सिंह की सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

विशिष्ट उपलब्धियों के लिये मेनन को पद्मभूषण और पद्मविभूषण जैसे गौरवपूर्ण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वे न केवल योजना आयोग के सदस्य रहे वहीं अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने कार्य किया।

विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने में मेनन की भूमिका को कभी भूलाया नहीं जा सकता। 88 वर्षीय मेनन की उपलब्धियां गौरवशाली रही है, उनके निधन पर भारत के वैज्ञानिक जगत में शोक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -