'विष्णु और कुत्ते में कोई अंतर नहीं..', राजस्थान में बच्चों को 'जहरीली' किताब बाँट रही स्कूल टीचर
'विष्णु और कुत्ते में कोई अंतर नहीं..', राजस्थान में बच्चों को 'जहरीली' किताब बाँट रही स्कूल टीचर
Share:

जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पुस्तक बाँटें जाने के बाद बवाल पैदा हो गया है। इस पुस्तक का नाम “हिन्दुइज़्म, धर्म या कलंक” है। यह पुस्तक एल आर बाली द्वारा लिखी गई है। इसे बाँटने का इल्जाम स्कूल की टीचर निर्मला कामड़ पर लगा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मामला भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र का है। 

 

यहाँ के एक गाँव रूपपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की शिक्षिका निर्मला कामड़ को निलंबित करने की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी ‘हिन्दू धर्म विरोधी टीचर निर्मला कामड़ को गिरफ्तार करो’ हैशटैग के साथ ट्रेंड चलाया जा रहा है। धरने पर कई पुरुषों के साथ महिलाएं भी बैठी नज़र आ रही हैं। मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक अन्य वीडियो में उसी स्कूल के बताए जा रहे एक छात्र ने बताया है कि, 'वो (शिक्षिका) किताबें बाँटती थी। वो कहती थीं कि ये किताब लो, जो दिमाग में होगा वो निकल जाएगा। वो कक्षा में दूसरे धर्म का प्रचार करती थीं। वो हमें कहती थीं कि ब्रह्मा जी देवता नहीं हैं। ब्रह्मा ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। और राम जी दशरथ की औलाद नहीं हैं।' इस किताब को नागपुर के समता पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित किया गया है।

 

हिन्दू धर्म के खिलाफ लिखी गई इस जहरीली किताब को हरे रंग में प्रिंट किया गया है। इसके तीनों भाग एक साथ ही हैं। इसमें सबसे ऊपर जवाहर लाल नेहरू के शब्द बताते हुए लिखा गया है कि, 'हिन्दू धर्म निश्चित तौर पर उदार व सहनशील नहीं है। हिन्दू से ज्यादा संकीर्ण व्यक्ति दुनिया में कहीं नहीं है।' ट्विटर अकाउंट जीतमल गुर्जर ‘जीतू’ ने इस किताब के कुछ पन्नों के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इन पन्नों में लिखा है कि विष्णु और कुत्ते में कोई अंतर नहीं। साथ ही उपनिषदों के मंत्रों को भी एन एन राय द्वारा उनके शब्दों में बताया गया है। साथ ही ब्रह्मा और विश्वामित्र के नामों के साथ बेहद अपमानजनक बातें कही गईं हैं। हिन्दू देवताओं के लिए ‘नायक नहीं खलनायक’ जैसे शब्द लिखे गए हैं। हालांकि, अभी तक आरोपी शिक्षिका पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

 

इस पूरे घटनाक्रम में ध्यान देने वाली बात यह है कि, हिन्दू बहुल भारत देश में ही हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले इन लोगों के पीछे कौन हैं ? साथ ही क्या ये किसी अन्य धर्म के खिलाफ ऐसी बातें लिख सकते हैं और अगर लिखेंगे भी तो क्या वे जिन्दा रहेंगे ? क्योंकि दूसरे धर्म में तो सर तन से जुदा वाला कानून चलता है। हाल ही में गुजरात के किशन भारवाड़ की हत्या एक फेसबुक पोस्ट को लेकर की गई थी, कर्नाटक में हर्षा की हत्या भी इसी वजह से हुई। बेअदबी मामले में किसान आंदोलन के दौरान एक शख्स को हाथ-पैर काटकर टांग दिया गया था। क्या हिंदुस्तान में ही अब हिन्दुओं की आस्था का कोई सम्मान नहीं बचा है ?

PNB के लॉकर से गायब हुए 65 लाख के गहने, बैंक कर्मचारियों पर दर्ज हुई FIR

दहेज के लालच में ससुराल वालों ने की महिला की हत्या, जला रहे थे शव तभी पहुंची पुलिस और फिर...

नोएडा से लड़की को किया किडनैप, फिर आगरा में गैंगरेप .. दो दरिंदे गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -