हरियाणा से कर्नाटक और MP से मुंबई तक, जानिए कहाँ-कहाँ खुले स्कूल
हरियाणा से कर्नाटक और MP से मुंबई तक, जानिए कहाँ-कहाँ खुले स्कूल
Share:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के आदेश के अनुसार राज्य में एक फरवरी, 2022 से स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। पहली से बारहवीं तक सभी कक्षाएं 50 फीसद मौजूदगी के साथ संचालित हों रही हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए बताया था कि 1 फरवरी विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।

वहीं, कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार ने राजधानी बेंगलुरु के सभी स्कूलों को कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए 31 जनवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य में कोरोना प्रतिबंधों में थोड़ी ढील देते हुए कुल सीटों की 50 फीसद क्षमता के साथ सभी सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दे दी है। वहीं, राज्य सरकार ने 1 फरवरी से 10वीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। 

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी एक फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोल दिए हैं।  जबकि 10 फरवरी से 6ठीं से 9वीं कक्षा के लिए स्कूलों को शुरू किया जाएगा।  गहलोत सरकार ने राज्य में घटते कोरोना मामलों के मद्देनज़र शुक्रवार को यह ऐलान किया है।  हालांकि, स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई का ऑप्शन जारी रखना होगा। वहीं, मुंबई में लंबे इंतजार के बाद 24 जनवरी से सभी सरकारी और निजी स्‍कूलों को कक्षा 1 से 12 तक ऑफलाइन क्‍लासेज़ आयोजित ही रहे हैं, कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ बच्‍चों को स्‍कूल बुलाया गया है।  हालांकि, इसके लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी। 

कभी सिंगर तो कभी नेता कुछ ऐसा था मनोज तिवारी शुरूआती करियर

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

सिद्धू ने 6 महीने से खुद नहीं भरा 4 लाख का बिजली बिल, पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर रही कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -