बच्चों ने पी कीड़े मारने की दवा
बच्चों ने पी कीड़े मारने की दवा
Share:

कन्नौज: यहां एक स्कूल में बच्चों ने कीड़े मारने की दवा पी ली। इसकी जानकारी मिलते ही न केवल बच्चों के परिजन स्कूल में एकत्र हो गये वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गये थे। करीब 70 बच्चों ने कीड़े मारने की दवा पी है, इन्हें अब अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि तेराजाकेट क्षेत्र स्थित एक स्कूल में कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा था। इसमें बच्चों को कृमि मारने की दवाई के बारे में जानकारी दी गई थी। बच्चों ने कीड़े मारने की दवा कैसे पी, इसकी छानबीन अब की जा रही है।

लेकिन जैसे ही बच्चों ने दवाई पी, वैसे ही उल्टी और दर्द के मारे बच्चे तड़पने लगे थे। घटना के कारण स्कूल में कोहराम मच गया। स्कूूल के प्राचार्य ने प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके बाद मौके पर चिकित्सकों ने पहुंचकर बीमार बच्चों को अस्पताल के लिये भेजा। करीब एक दर्जन से अधिक एम्बुलेंस की व्यवस्था कर बच्चों को अस्पताल में उपचार के लिये भेजा गया। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। बीमार बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

राहुल के कारण देरी हुई

बताया गया है कि जिस रास्ते से एम्बुलेंस अस्पताल की ओर जा रही थी, उसी वक्त देवकाली चैराहे पर कांग्रेंस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो चल रहा था। इस कारण एम्बुलेस देर तक रास्ते में फंसी रही। बाद में किसी ने राहुल को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने एम्बुलेस को अस्पताल जाने के लिये रास्ता बनवा दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -