आपके बच्चे कहते ही रह जायेंगे स्वीट कॉर्न वेजिटेबल
आपके बच्चे कहते ही रह जायेंगे स्वीट कॉर्न वेजिटेबल
Share:

जी हाँ जरूर आप भी अपने बच्चे को हेल्दी और टेस्टी खिलाना पसंद करती होंगी पर क्या आप जानती है स्वीट कॉर्न की सब्जी आपके बच्चो के लिए बहुत ही पोष्टिक और स्वादिस्ट रहती है तो देर किस बात की आज ही घर पर बनाये स्वीट कॉर्न की सब्जी और इसे बनाने का आसान तरीका हम आपको बता रहे है। 

आवश्यक सामग्री :-
- स्वीट कॉर्न के दाने उबले हुए 1 कप 
 
- प्याज बारीक कटा हुआ 1
 
- टमाटर बारीक कटे हुए 2
 
- अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच 
 
- काजू का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच 
 
- लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच 
 
- गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
 
- हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
 
- जीरा 1 छोटा चम्मच
 
- स्वादानुसार नमक
 
- तेल
 
सब्जी बनाने की विधि :-
 
1. सबसे पहलें एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें।
 
2. तेल गर्म करने के बाद इसमें जीरा डालकर भूरे रंग का कर लें।
 
3. अब इसमें प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर मध्यम अांच पर पकाएं।
 
4. जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाएं तो इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर पकाएं।
 
5. अब इसके बाद में टमाटर लेकर अच्छी तरह से पकाएं।
 
6. अब एक पैन में काजू का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक अांच पर पकाएं। 
 
7. अब इस ग्रेवी में स्वीट कॉर्न के दाने डाल दें।
 
8. इस सब्जी में आधा कप पानी डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं।
 
9. जब स्वीट कॉर्न की सब्जी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें।
 
स्वीट कॉर्न की सब्जी पर अब हरी धनिया पत्तियों से सजाकर रोटी या पराठे के साथ सबको परोसें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -