सावन के महीने में भूल से भी न करें यह काम वरना होंगे महापाप के भागीदार
सावन के महीने में भूल से भी न करें यह काम वरना होंगे महापाप के भागीदार
Share:

सावन का पहला सोमवार बहुत ही ख़ास माना जाता है। यह दिन शिव भक्तों के लिए अहम होता है और इस दिन शव भक्त भोलेनाथ का पूजन कर उन्हें खुश करने में लगे रहते हैं। आज सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। केवल आज ही नहीं बल्कि सावन के पूरे माह शिव भगवान का पूजा-पाठ किया जाता है। केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत भी रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच वास करते हैं। कहते है कि सावन महीने में महादेव शिवभक्तों की मनोकामनाओं को भी पूरा करते हैं। अब आज सावन का पहला सोमवार है तो हम आपको बताने जा रहे हैं आपको सावन के महीने में कौन सी गलतियां हैं जो भूल से भी नहीं करनी है।

सावन में क्या न करें- 

– कहा जाता है शिवलिंग को छूने से माता पार्वती नाराज हो जाती हैं इसलिए महिलाओं को शिवलिंग को हाथ नहीं लगना चाहिए। हाँ लेकिन आप चाहे तो शिवलिंग की पूजा कर सकती।

– कहा जाता है महिलाओं को बाल खुले नहीं छोड़ने चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीँ शास्त्रों में भी लिखा हुआ है कि विवाह के दौरान माता सीता की मां ने उन्हें हमेशा बाल बांधे रखने को कहा था। बंधे हुए बाल रिश्तों को भी बांधकर रखते हैं।

– कहते हैं भगवान शिव को हल्दी नहीं लगाना चाहिए है। इसके अलावा पूजा में शिव भगवान को भांग, धतूरा, बेलपत्र, सफेद फूल, शहद, फल आदि चढ़ाना चाहिए।

– कहा जाता है सावन के महीने में भूलकर भी शराब, मांस-मछली, तामसिक भोजन का सेवन ना करें। इसके अलावा इस समय में अदरक, मूली, बैंगन, लहसुन, कढ़ी, गन्ने का जूस, काली मिर्च और प्‍याज के सेवन नहीं करना चाहिए।


– सावन के महीने में मासिक धर्म के दौरान महिलाएं शिवलिंग की पूजा ना करें और व्रत रखने वाले लोग काले कपड़े न पहने।

राशिफल: सावन के महीने में इस एक राशि पर मेहरबान हैं भोलेनाथ, मिलेंगी अपार खुशियां

सावन सोमवार के पहले दिन जरूर करें भोले बाबा की यह आरती

यहाँ जानिए सावन सोमवार की पूजा सामग्री और पूजा विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -